Firing in Palamu : पलामू के पांकी में दो सगे भाइयों की लड़ाई में नाबालिग को लगी गोली
Published by : Kunal Kishore Updated At : 26 Jun 2024 7:27 PM
पलामू में एक नाबालिग युवक को गोली लग गई. दरअसल युवक दो पक्षों के बीच चल रही लड़ाई देख रहा था. लड़ाई इतनी बढ़ गई की गोलीबारी की नौबत आ गई और गोली चल गई.
पलामू, चंद्रशेखर सिंह : दो सगे भाइयों के बीच हो रही मारपीट देखने के दौरान एक नाबालिग को गोली लग गई. नाबालिग को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है. घटना पलामू के पांकी थाना क्षेत्र के माड़न गांव की है.
कैसे चली गोली
दरअसल पांकी थाना क्षेत्र के माड़न में वासुदेव राम और राजकुमार राम के बीच सड़क की जमीन को लेकर विवाद है. वासुदेव राम और राजकुमार राम सगे भाई हैं. बुधवार को दोनों आपस में झगड़ रहे थे. दोनों सगे भाइयों और परिजनों के बीच हो रही मारपीट को देखने के लिए मौके पर काफी संख्या में लोग जुट गए. दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज और मारपीट शुरू हो गई, इसी क्रम में एक पक्ष की ओर से फायरिंग कर दी गई.
झगड़ा देखने के क्रम में हुआ घायल
स्थानीय लोगों ने बताया कि फायरिंग की इस घटना में मारपीट देख रहे 15 वर्षीय नाबालिग घायल हो गया. नाबालिग की जांघ में गोली लगी है. उसे इलाज के लिए पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल रेफर कर दिया.
क्या कहा पुलिस ने
लेस्लीगंज एसडीपीओ मनोज कुमार झा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. जमीनी विवाद में गोलीबारी की घटना हुई है. घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी उत्तम कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंची और दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया.
Also Read : पलामू : मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थी गंदा पानी पीने से हुए बीमार, आनन-फानन में बंद करवाया गया सप्लाई
Also Read : पलामू में भीषण गर्मी के बीच पानी के लिए महिलाओं में जमकर हुई मारामारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Kunal Kishore
कुणाल ने IIMC , नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली है. फिलहाल, वह प्रभात खबर में झारखंड डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां वे बतौर कॉपी राइटर अपने पत्रकारीय कौशल को धार दे रहे हैं. उनकी रुचि विदेश मामलों, अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और राष्ट्रीय राजनीति में है. कुणाल को घूमने-फिरने के साथ पढ़ना-लिखना काफी पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










