इलेक्ट्रोनिक दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

Updated:
विज्ञापन
इलेक्ट्रोनिक दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

इलेक्ट्रोनिक दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन

हैदरनगर. थाना क्षेत्र के हैदरनगर -जवाहर पथ स्थित अनवर इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में अचानक आग लग गयी. इस घटना में करीब एक लाख का नुकसान भुक्तभोगी को हुआ है.आग लगने से दुकान में रखी कई कीमती इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर नष्ट हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया. घटना की सूचना मिलते ही हैदरनगर थाना की पुलिस घटनास्थल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने के बाद कुछ समय तक इलाके में अफरातफरी का माहौल रहा. हालांकि स्थानीय लोगों की तत्परता से आग को फैलने से रोक लिया गया. जिससे आसपास की अन्य दुकानों और मकानों को नुकसान होने से बचा लिया गया. फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola