मैट्रिक की परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थी पकड़ाया, पुलिस हिरासत में

Updated:
विज्ञापन
मैट्रिक की परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थी पकड़ाया, पुलिस हिरासत में

सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में किसी दूसरे परीक्षार्थी के नाम पर फर्जी परीक्षा दे रहे छात्र को पकड़ा गया है.

विज्ञापन

सतबरवा. बलवंत सिंह नामधारी मेमोरियल इंटर कॉलेज सतबरवा में मंगलवार को जैक के द्वारा मैट्रिक परीक्षा की प्रथम पाली में आयोजित सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में किसी दूसरे परीक्षार्थी के नाम पर फर्जी परीक्षा दे रहे छात्र को पकड़ा गया है. जिसे तत्काल हिरासत में ले लिया गया है. इसकी पुष्टि करते हुए उड़नदस्ता टीम के कृष्ण मुरारी तिर्की ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के स्तरोन्नत उवि सोहडी खास के मैट्रिक के परीक्षार्थी नॉलेज यादव पिता प्रेमचंद यादव जिसका रोल नंबर 0059 तथा रोल कोड संख्या 31135 है. इसकी जगह पर फरजी परीक्षार्थी ललेंद्र कुमार परीक्षा दे रहा था. वीक्षक रीना कुमारी व केंद्र अधीक्षक अजय प्रसाद बताया कि जब फर्जी ढंग से परीक्षा में शामिल ललेंद्र से पूछा गया तो अपनी गलती स्वीकार कर ली है. बताया जाता है कि इस के पूर्व के विषय में भी शामिल हो चुका है. सेक्टर मजिस्ट्रेट राजीव रंजन कुमार ने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है. बताया गया कि ललेंद्र कुमार बलवंत सिंह नामधारी मेमोरियल कॉलेज सतबरवा में ही 11वीं में साइंस का विद्यार्थी है. कॉलेज में 398 छात्र-छात्रा परीक्षा दे रहे हैं. जिसमें शिक्षक समेत 30 परीक्षार्थियों को परीक्षा दिलाने के लिए तैनात किये गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola