फेयर माइन कॉर्बन प्रालि कंपनी की कोल माइंस का उदघाटन आज

Updated:
विज्ञापन
फेयर माइन कॉर्बन प्रालि कंपनी की कोल माइंस का उदघाटन आज

रविवार को 11 बजे कोल माइंस का उदघाटन राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर व पलामू सांसद वीडी राम करेंगे.

विज्ञापन

मेदिनीनगर. फेयर माइन कॉर्बन प्रालि. कंपनी के निदेशक राजीव सिंह व राजीव शेखर ने शनिवार को होटल सुमति में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि रविवार को 11 बजे कोल माइंस का उदघाटन राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर व पलामू सांसद वीडी राम करेंगे. इसी के साथ जिला के पंडवा प्रखंड स्थित कोल माइंस से कोयले का व्यवसायिक उत्पादन शुरू हो जायेगा. श्री सिंह ने कहा कि यह झारखंड में पहली कोल माइंस होगी, तो तय समय से 10 माह पहले शुरू होगी. उन्होंने कहा कि इसके खुलने से सबसे ज्यादा लाभ स्थानीय लोगों को होगा. इसके खुलने से 600 लोगों को सीधा व अप्रत्यक्ष रूप से करीब एक हजार लोगों को रोजगार मिलेगा. उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों का काफी सहयोग मिला है. अभी तक 20 से 25 सालों में जितने कॉल ब्लॉक आवंटित हुए हैं. उसमें सबसे पहले फेयर माइंस कॉल ब्लॉक शुरू हो रहा है. श्री सिंह ने कहा कि स्थानीय स्तर पर जिला प्रशासन के द्वारा भी काफी सहयोग मिला है. बताया कि इस कॉल ब्लॉक से प्रत्येक साल साढ़े सात लाख टन कोयला का उत्पादन किया जायेगा. भारत में प्रतिवर्ष 40 लाख टन कोयला का देश में आयात किया जाता है. इस आयात को कम करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है. यहां का कोयला झारखंड, बिहार, यूपी सहित अन्य राज्यों में भेजा जायेगा. कंपनी को सरकार के द्वारा 30 साल के लिए लीज दी गयी है. यह 116 हेक्टेयर में फैला हुआ है. अभी वर्तमान में इस क्षेत्र में 22 लाख टन कोयला सुरक्षित है. उन्होंने कहा कि सरकार की विस्थापन नीति के अनुसार ही सभी विस्थापितों को मुआवजा दिया गया है. बताया कि जिनकी जमीन ली गयी है, उन्हें चार गुना राशि दी गयी है. कोल ब्लॉक में ओपन कास्ट व मैकेनाइज्ड विधि से कोयले का उत्खनन किया जायेगा. मौके पर डीजीएम यशवंत कुमार, अशोक मिश्रा, रौशन कुमार, विजयकांत था, आनंद कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola