उत्पाद विभाग ने 42 लाख की शराब बरामद की

उत्पाद विभाग ने 42 लाख की शराब बरामद की
प्रतिनिधि, मेदिनीनगर पलामू उत्पाद विभाग की टीम ने पाटन थाना के बसदह में छापेमारी कर एक पक्का मकान से 4233.36 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है. इसकी कीमत करीब 42 लाख बतायी जाती है. इस मामले में उत्पाद विभाग ने संतन भुइयां को गिरफ्तार किया है. साथ ही रामाशीष भुइयां, पंडुल सिंह, दादा सिंह, उमा सिंह सहित अन्य लोगों पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है. उत्पादक अधीक्षक सुजीत कुमार ने बताया कि उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि बसदह में पक्का मकान में विभिन्न ब्रांड का अवैध शराब रखा गया है. इसके बाद उत्पाद विभाग छापेमारी कर रॉयल मेनशन गोल्ड 750 एमएल का 150 पेटी में रखा गया 1350 लीटर, रॉयल मेनशन गोल्ड 375 एमएल का 252 पेटी में 2268 लीटर, रॉयल मेनशन गोल्ड 180 एमएल का 65 पेटी में रखा 561.6 लीटर, इंपीरियलब ब्लू व्हिस्की 180 एमएल का 220 बोतल 39.6 लीटर, ब्लैक डॉट व्हिस्की 750 एमएल का 16 बोतल में 12 लीटर, मैकडॉवेल नंबर वन 180 एमएल का 12 बोतल में रखा 2.16 लीटर सहित कुल 4233.36 अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया है. छापेमारी में उत्पाद अधीक्षक सुजीत कुमार, अवर निरीक्षक उत्पाद अनुप प्रकाश, अमित कुमार सिंह, पाटन थाना प्रभारी व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




