ePaper

झारखंड के पलामू से 50 लाख की अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी मनोज यादव गिरफ्तार, उत्पाद विभाग ने की छापेमारी

Updated at : 05 Apr 2024 4:33 PM (IST)
विज्ञापन
बरामद अंग्रेजी शराब

बरामद अंग्रेजी शराब

झारखंड के पलामू जिले के छतरपुर से 50 लाख की अंग्रेजी शराब जब्त की गयी है. इसके साथ ही आरोपी मनोज यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है. उत्पाद विभाग ने गुप्त सूचना पर एक घर में छापेमारी की. इस दौरान टीम को सफलता मिली. 1000 पेटी शराब बरामद की गयी है.

विज्ञापन

पलामू: झारखंड के पलामू जिले में उत्पाद विभाग ने शुक्रवार को कार्रवाई की. इस दौरान छापेमारी के क्रम में एक घर से करीब 50 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद की गयी और आरोपी मनोज यादव को गिरफ्तार कर लिया गया. छतरपुर फोरलेन सड़क के किनारे चौखड़ा गांव में उत्पाद विभाग ने छापेमारी कर 1000 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है. ये शराब करीब 50 लाख से अधिक मूल्य की बतायी जा रही है. उत्पाद विभाग ने गुप्त सूचना पर घर में छापेमारी की. इस दौरान उसे सफलता मिली. बताया जा रहा है कि आरोपी मनोज यादव लंबे समय से शराब के अवैध कारोबार में सक्रिय था, लेकिन गिरफ्त में नहीं आ रहा था. उत्पाद विभाग को इसकी जानकारी मिली. इसके बाद उत्पाद विभाग ने घर में छापेमारी कर उसे धर दबोचा.

1000 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद
पलामू के उत्पाद अधीक्षक सुधीर कुमार के नेतृत्व में एक घर में छापेमारी की कार्रवाई की गयी. इस दौरान 1000 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गयी. इसकी कीमत 50 लाख रुपए बतायी जा रही है. पलामू के उत्पाद अधीक्षक सुधीर कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बड़े पैमाने पर एक घर में अवैध रूप से शराब रखी गयी है. इसी सूचना के आलोक में उत्पाद विभाग ने पलामू जिले के छतरपुर के चौखड़ा गांव के मनोज यादव के घर में छापेमारी की, जहां से बड़ी मात्रा में शराब बरामद की गयी.

छतरपुर में फोरलेन किनारे है आरोपी का घर
बताया जा रहा है कि पलामू में मनोज यादव के मकान के कमरे में बड़ी संख्या में अंग्रेजी शराब की पेटी रखी हुई थी. गुप्त सूचना पर उत्पाद विभाग ने उसके घर में छापेमारी की और 1000 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की. छापेमारी के बाद उत्पाद विभाग के कर्मचारियों ने शराब की पेटी घर से निकाली और गाड़ी पर लोड किया. आरोपी मनोज यादव का घर छतरपुर में फोरलेन किनारे है.

Also Read: बाइक से 103 लीटर अवैध शराब जब्त, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola