सड़क दुर्घटना में बिजली मिस्त्री की मौत
Author Akarsh aniket
Updated:
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में बिजली मिस्त्री की मौत
विज्ञापन
छतरपुर. थाना क्षेत्र के खोढ़ी गांव के 27 वर्षीय बिजली मिस्त्री सुचीत पासवान की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार खोढ़ी गांव के साव टोला निवासी सुचीत पासवान तुकबेरा बिजली कार्यालय में मिस्त्री के रूप में कार्यरत था. मंगलवार की शाम वह मोटरसाइकिल से अपने घर से तुकबेरा जा रहा था. जहां जाने के क्रम में कंडा घाटी के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घटनास्थल पर उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद मौके पर उपस्थित लोगों ने आनन-फ़ानन में एमएमसीएच मेदिनीनगर पहुंचाया. जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिजनों ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व सुचीत की शादी हुई थी. जिसकी दो साल की बेटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










