बालू माफियाओं के हमला से डीएसपी व थाना प्रभारी घायल

पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र के साकनपीढ़ी गांव में बालू माफियाओं ने पुलिस पर हमला बोल दिया.
पाटन. पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र के साकनपीढ़ी गांव में बालू माफियाओं ने पुलिस पर हमला बोल दिया. इसमें प्रशिक्षु डीएसपी राजेश यादव व पाटन थाना प्रभारी लालजी चोटिल हो गये हैं. पुलिस ने इस घटना में शामिल एक बालू माफिया को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह करीब पांच बजे प्रशिक्षु डीएसपी राजेश यादव ने खरौंधा साकनपीढ़ी सीमा पर स्थित जिंजोई नदी से अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर को पकड़ा. जिसे माफिया छुड़ा कर भागने लगा. जिसका पुलिस ने पीछा किया. इसी बीच बालू माफिया साकनपीढ़ी पहुंचे और एक घर में जाकर छुप गये. पुलिस भी उसका पीछा करते हुए उक्त घर में घुसने लगी, तभी घर के लोगों ने पुलिस पर लाठी-डंडा से वार कर दिया. जिसमें प्रशिक्षु डीएसपी राजेश यादव व पाटन थाना प्रभारी लालजी चोटिल हो गये. अंधेरा होने के कारण माफिया घर के पीछे के दरवाजे से निकल कर भागने लगे. पुलिस के जवानों ने माफिया को घटना स्थल से करीब 10 किलोमीटर पीछा करते हुए पाटन -लेस्लीगंज के सीमा स्थित सहदेवा हरतुआ पुल के पास गिरफ्तार कर लिया. ट्रैक्टर को भी जब्त कर थाना लाया गया है. पुलिस का कहना है कि बालू माफियाओं व उसके रिश्तेदारों ने अचानक हमला कर दिया. बालू माफियाओं के द्वारा पुलिस पर दूसरी बार हमला बोला गया है. करीब दो माह पूर्व नवादा बिकुआ गांव में पुलिस पर बालू माफियाओं ने हमला किया गया था. थाना प्रभारी को इलाज के लिए मेदिनीनगर एमएमसीएच भर्ती कराया गया था. कान के पास ज्यादा चोट लगने के कारण रिम्स रेफर कर दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










