पूर्व सैनिकों की बैठक में पेंशन की समस्या पर हुई चर्चा

Updated at : 07 Mar 2025 6:08 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्व सैनिकों की बैठक में पेंशन की समस्या पर हुई चर्चा

शुक्रवार काे अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के कार्यालय में बैठक हुई. इसमें पूर्व सैनिकों की स्थिति व उनकी पेंशन की समस्या पर गहन विचार विमर्श किया गया.

विज्ञापन

फोटो:07डालपीएच 06 हुसैनाबाद. शुक्रवार काे अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के कार्यालय में बैठक हुई. इसमें पूर्व सैनिकों की स्थिति व उनकी पेंशन की समस्या पर गहन विचार विमर्श किया गया. बैठक की कार्यवाही शुरू होने से पहले पूर्व सैनिक अवध माली के निधन पर सदस्यों ने शोक व्यक्त किया. दो मिनट मौन रहकर परिसर के सदस्यों ने मृतक की आत्मा की शांति व सदगति के लिए ईश्वर से कामना की. बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा की गयी. सर्वसम्मति से 12 फरवरी को परिषद कार्यालय में होली मिलन समारोह के आयोजन का निर्णय लिया गया. परिषद के जिला उपाध्यक्ष प्रेमतोष प्रसाद ने बताया कि परिषद के 17 वर्षों के बाद पूर्व सैनिक कामेश्वर सिंह की पेंशन शुरू हुई. इसे लेकर परिषद ने अपने स्तर से काफी प्रयास किया था. उन्होंने बताया कि पूर्व सैनिक कामेश्वर सिंह हैदरनगर के रानीदेवा गांव के रहने वाले हैं. शारीरिक विकलांगता के कारण 20 साल देश की सेवा करने के बाद वे 2008 में सेवानिवृत्त हुए थे, लेकिन उन्हें विकलांगता पेंशन नहीं मिल रही थी. संगठन के पेंशन अधिकारी के द्वारा निरंतर प्रयास किया गया. 17 वर्षों के बाद विकलांगता पेंशन शुरू हुई. बैठक में बताया गया कि कुकही गांव की वीर नारी शिवपति कुंवर को मेडिकल अलाउंस तीन वर्षों से नही मिल रहा है. इस मामले को लेकर परिषद अपने स्तर से प्रयास करेगी. बैठक में बताया गया कि परिषद पेंशनधारियों की समस्याओं को लेकर हमेशा मुखर रही है. पेंशनधारियों को पेंशन से संबंधित समस्याओं के समाधान की दिशा में सार्थक प्रयास किया जा रहा है. वैसे पूर्व सैनिक जो पेंशन की समस्या से जूझ रहे हैं, वे परिषद को अवगत करायें. बच्चों में राष्ट्र प्रेम की भावना विकसित करने व युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए परिषद उन्हें जागरूक कर रही है और सामाजिक गतिविधियां चला रही है. मौके पर दुखन सिंह, प्रेमतोष प्रसाद, लोकनाथ केशरी, सूबेदार सत्येंद्र ठाकुर, अक्षय सिंह, प्रसाद सिंह, गोरी शंकर ठाकुर सहित कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola