शिक्षा सुधार और भविष्य की योजनाओं पर हुई चर्चा

Published at :24 Apr 2026 9:37 PM (IST)
विज्ञापन
शिक्षा सुधार और भविष्य की योजनाओं पर हुई चर्चा

सुधा एजुकेशनल ट्रस्ट की बैठक

विज्ञापन

सुधा एजुकेशनल ट्रस्ट की बैठक

मेदिनीनगर. सदर प्रखंड के दुबियाखाड़ स्थित कैंब्रिज पब्लिक स्कूल में सुधा एजुकेशनल ट्रस्ट की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने की, जबकि संचालन सचिव एसपी दुबे ने किया. बैठक में ट्रस्ट के पदाधिकारियों और सदस्यों ने शिक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की. बैठक का मुख्य उद्देश्य ट्रस्ट की कार्यप्रणाली की समीक्षा, विद्यालय के शैक्षणिक स्तर को बेहतर बनाना और भविष्य की योजनाओं पर विचार-विमर्श करना था. सचिव ने पिछली बैठक की कार्यवाही प्रस्तुत की, जिसे सदस्यों ने अनुमोदित किया. बैठक में सर्वसम्मति से समाजसेवी रंजन यादव, रिंकू मेहता और अर्जुन सिंह को ट्रस्ट का संरक्षक बनाया गया. वहीं रौशन कुमार, संजय यादव और राजू यादव को सदस्य के रूप में शामिल किया गया.संरक्षक रंजन यादव ने ट्रस्ट को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की. उन्होंने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज की प्रगति की मजबूत नींव होती है और विद्यालय का विकास समाज के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करता है. मौके पर सुधीर कुमार मेहता, धीरज कुमार मेहता, संजय वर्मा, शशिकांत यादव, देवानंद यादव, आफताब आलम, राजेंद्र पाल, भरदुल सिंह, सतीश कुमार सहित कई लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola