मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए उमड़े श्रद्धालु

Updated:
विज्ञापन
मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए उमड़े श्रद्धालु

मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन

मेदिनीनगर. पलामू जिले में नववर्ष का स्वागत लोगों ने अलग-अलग तरीकों से किया. अधिकांश लोगों ने धार्मिक अनुष्ठान के साथ नये साल की शुरुआत की. शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक संगठनों द्वारा विशेष पूजा-अर्चना और सत्संग गोष्ठियों का आयोजन किया गया. श्रद्धालुओं ने अपने इष्ट देव की आराधना कर विधि-विधान से पूजा की और सुखमय जीवन की कामना की. गुरुवार को नववर्ष को लेकर पूरे जिले में उल्लास का वातावरण रहा. मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. लोग अपने परिवार के साथ मंदिर पहुंचकर भक्ति भाव से पूजा-अर्चना करते रहे. मेदिनीनगर शहर के सभी प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गयी.

शहर के बाजार स्थित महावीर मंदिर, विष्णु मंदिर, छह मुहान स्थित काली मंदिर, हनुमान मंदिर, शिवाला घाट का शिव मंदिर, राम जानकी मंदिर, सप्तमातर देवी मंदिर, रेड़मा काली मंदिर, मनोकामना मंदिर, ठाकुरबाड़ी, मां अष्टभुजी मंदिर, सूदना देवी मंडप और सूर्य मंदिर सहित अन्य शिवालयों में भक्तों ने पूजा-अर्चना कर नववर्ष की मंगलकामना की. गांवों में भी धार्मिक उत्साह कम नहीं रहा. ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने सुबह से ही पूजा-अर्चना कर नए साल का स्वागत किया. पूरे जिले में भक्ति और आनंद का वातावरण बना रहा. नववर्ष का पहला दिन धार्मिक आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर रहा, जिसने लोगों को नई उम्मीद और सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola