दांगी समाज की एकजुटता का प्रदर्शन, महासम्मेलन से पहले निकली शोभायात्रा

Updated:
विज्ञापन
दांगी समाज की एकजुटता का प्रदर्शन, महासम्मेलन से पहले निकली शोभायात्रा

13 राज्यों के प्रतिनिधि जुटे, विकास के एजेंडे पर मंथन

विज्ञापन

13 राज्यों के प्रतिनिधि जुटे, विकास के एजेंडे पर मंथन प्रतिनिधि, मेदिनीनगर अखिल भारतीय दांगी संघ का महासम्मेलन रविवार को पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्मृति नगर भवन में आयोजित होगा. इससे पूर्व शनिवार को दांगी समाज ने शोभायात्रा निकाली. शहर के जीएलए कॉलेज रोड स्थित हनुमान नगर से दोपहर दो बजे के बाद बाजे-गाजे के साथ शोभायात्रा शुरू हुई. इसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए. शोभायात्रा का नेतृत्व संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम दांगी ने किया. शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए रेड़मा चौक, शहीद चौक और छहमुहान होते हुए टाउन हॉल परिसर पहुंची. इस दौरान समाज के लोगों ने विभिन्न महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर भी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. इसके बाद ऑल इंडिया दांगी क्षत्रिय संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गयी, जिसमें देश के 13 राज्यों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. बैठक में दांगी समाज के सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक और राजनीतिक विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी और कार्ययोजना तैयार की गयी. राष्ट्रीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम दांगी ने कहा कि समाज की दशा और दिशा में सुधार के लिए एकजुटता बेहद जरूरी है. उन्होंने सभी को संगठित होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया. संघ के पलामू जिलाध्यक्ष दयानंद दांगी ने बताया कि कई वर्षों बाद पलामू में राष्ट्रीय सम्मेलन हो रहा है, जो समाज के लिए मील का पत्थर साबित होगा. उन्होंने बताया कि रविवार को सुबह नौ बजे झंडोत्तोलन के साथ महासम्मेलन की शुरुआत होगी, जिसके बाद सम्मान समारोह और खुला अधिवेशन आयोजित किया जायेगा. कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव बीरेंद दांगी, कोषाध्यक्ष डॉ. मुकेश दांगी, प्रदेश अध्यक्ष अनुज दांगी सहित कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola