पड़वा मवि के बच्चों को पुराने पंचायत भवन में शिफ्ट करने का निर्णय

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 06 Jun 2026 9:20 PM

विज्ञापन

पड़वा मवि के बच्चों को पुराने पंचायत भवन में शिफ्ट करने का निर्णय

विज्ञापन

प्रतिनिधि : पड़वा

शनिवार को प्रखंड शिक्षा समिति की बैठक प्रमुख गीता मेहता की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि पड़वा मध्य विद्यालय के बच्चों को विद्यालय के बगल में स्थित खाली पंचायत भवन में शिफ्ट कराया जायेगा. श्रीमती मेहता ने बताया कि फोरलेन सड़क निर्माण के कारण विद्यालय भवन का कुछ हिस्सा सड़क में चला जा रहा है, जिसे एनएचआइ द्वारा तोड़ा जायेगा. बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो, इसके लिए पहले उन्हें लोहड़ा मध्य विद्यालय में शिफ्ट करने का प्रस्ताव जिला स्तर पर पारित किया गया था.

हालांकि, लोहड़ा मध्य विद्यालय तक आने-जाने में दूरी और जोखिम अधिक था, जिससे छोटे बच्चों को काफी परेशानी होती. इस स्थिति को देखते हुए प्रखंड शिक्षा समिति ने बच्चों को बगल के पंचायत भवन में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया. बैठक में यह भी तय हुआ कि इस प्रस्ताव की जानकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी को दी जायेगी.

बैठक में प्रभारी बीडीओ बासुदेव राय, बीईईओ नागेन्द्र सिंह, पंसस चंद्रावती देवी सहित कई सदस्य उपस्थित थे. समिति का यह निर्णय बच्चों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखकर लिया गया है, ताकि उनकी पढ़ाई बिना किसी रुकावट के जारी रह सके.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola