स्कूल रूआर के तहत शत प्रतिशत नामांकन का निर्णय

Updated:
विज्ञापन
स्कूल रूआर के तहत शत प्रतिशत नामांकन का निर्णय

प्रखंड कार्यालय के सभागार में स्कूल रूआर 2025 कार्यशाला का आयोजन सोमवार को किया गया.

विज्ञापन

चैनपुर. प्रखंड कार्यालय के सभागार में स्कूल रूआर 2025 कार्यशाला का आयोजन सोमवार को किया गया. प्रखंड प्रमुख गायत्री देवी, उपप्रमुख सुनील सिंह, मुखिया संघ के अध्यक्ष अरविंद तिवारी, बीपीओ नीरज कुमार ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. कार्यक्रम में विद्यालय से छात्र-छात्राओं के नामांकन व नामांकित छात्र-छात्राएं जो विद्यालय नहीं जा रहे हैं, उनको विद्यालय व शिक्षा से जोड़ने को लेकर विशेष चर्चा हुई. बताया गया कि स्कूल रूआर 2025 कार्यक्रम 21 अप्रैल से 10 मई तक चलाया जायेगा. इसमें स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड की अध्यक्षता में आंगनबाड़ी के बच्चे, अनामांकित व क्षिजित बच्चों अर्थात वैसे बच्चे जो विद्यालय में नामांकन होने के बाद भी विद्यालय नहीं उपस्थित होते का शत-प्रतिशत नामांकन व अगली कक्षा में प्रोन्नति कराने को लेकर जानकारी दी जायेगी. स्कूल रूआर 2025 कार्यशाला में पंचायत प्रतिनिधियों ने नाराजगी जतायी. बताया कि विद्यालय में प्रबंधन समिति के बैठक या किसी भी कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक या समितियों के द्वारा कोई जानकारी नहीं दी जाती. प्रमुख व उपप्रमुख ने स्कूल रूआर 2025 कार्यक्रम में कार्यक्रम से जुड़े अधिकारी, शिक्षक, प्रबंधन समिति, आंगनबाड़ी सेविकाओं की अनुपस्थिति होने पर खेद जताया. बताया कि कोई भी कार्यक्रम बिना समन्वय के संभव नहीं है और इसमें सुधार की जरूरत है . कार्यक्रम का संचालन अजय पांडेय ने किया. मौके पर जिप सदस्य प्रमोद सिंह, चंदन कुमार, शिवम् कश्यप, ज़ुबैर अंसारी सहित कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Satyaprakash Pathak

लेखक के बारे में

By Satyaprakash Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola