42 गांवो का राम भक्तों ने सरकार के गाइडलाइन पर रामनवमी पूजा को धूमधाम से मनाने का लिया निर्णय

Updated:
विज्ञापन
42 गांवो का राम भक्तों ने सरकार के गाइडलाइन पर रामनवमी पूजा को धूमधाम से मनाने का लिया निर्णय

42 गांवो का राम भक्तों ने सरकार के गाइडलाइन पर रामनवमी पूजा को धूमधाम से मनाने का लिया निर्णय

विज्ञापन

प्रतिनिधि, नावा बाजार. श्री संकट मोचन सिद्धि धाम महावीर मंदिर परिसर में रामनवमी पूजा को लेकर रामनवमी पूजा समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रदीप जायसवाल ने और संचालन समाजसेवी दामोदर चौधरी ने किया. इसमें छतरपुर प्रखंड के खोढी, रुदवा, डाली, मुरुमदाग तथा नावा बाजार प्रखंड के इटको, कुम्भी कला, सोहदाग खुर्द और कंडा पंचायत के लगभग 42 गांवों के राम भक्त शामिल हुए. बैठक में निर्णय लिया गया कि रामनवमी पूजा को हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा और सरकार के गाइडलाइन का पालन किया जायेगा. पूजा समिति का गठन किया गया : जिसमें अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, सचिव दामोदर चौधरी, कोषाध्यक्ष अजय कुमार उर्फ दीपक गुप्ता, उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, उप सचिव लाल बिहारी यादव, संरक्षक बिरजू प्रसाद यादव सहित विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधियों को जिम्मेदारी दी गयी. समिति ने डीजे की ध्वनि पर नियंत्रण, अश्लीलता और नशे पर रोक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन, जुलूस की समय सारणी, विसर्जन, खेल-करतब, महावीर ध्वज का मिलन और प्रसाद वितरण जैसे विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया. जुलूस का समय भी निर्धारित किया गया : 27 मार्च को दोपहर तीन बजे दक्षिण जोन का जुलूस नावा बाजार सिवान पर पहुंचेगा. 3:15 बजे पश्चिमी जोन और 3:30 बजे उत्तरी जोन का जुलूस क्रमशः निर्धारित स्थानों पर मिलान करेगा. अंततः सभी जुलूस 3:45 बजे महावीर मंदिर प्रांगण में पहुंचेंगे, जहां नावा बाजार समिति द्वारा सम्मान समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा. महावीर यादव एवं नृत्यगना द्वारा भव्य चैता कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा. वाहन परिचालन के लिए विशेष रूट परिवर्तन किया गया है ताकि यातायात सुचारू रहे. मेले में ड्रोन कैमरा और सुरक्षा व्यवस्था के साथ राम भक्त जयकारे लगाते हुए जुलूस में शामिल होंगे. इस बैठक में परमहंस अग्रवाल, सुरेश प्रसाद गुप्ता, गिरीज प्रजापति, भगवान प्रसाद, सुदामा प्रसाद, प्रदीप ठाकुर, पप्पू गुप्ता, सत्यनारायण सोनी, जयराम साहू, गणेश प्रसाद सहित सैकड़ों राम भक्त उपस्थित रहे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola