तीन दिन से लापता बच्चे का शव कुएं से मिला, हत्या की आशंका

Updated:
विज्ञापन
तीन दिन से लापता बच्चे का शव कुएं से मिला, हत्या की आशंका

तीन दिन से लापता बच्चे का शव कुएं से मिला, हत्या की आशंका

विज्ञापन

पड़वा. मुख्यालय स्थित प्रमोद कुमार मेहता का तीन दिन से लापता पुत्र का शव पुलिस ने उसके घर के पीछे स्थित पुराना कुआं से बरामद किया है. पुलिस ने शव को मेदिनीनगर एमएमसीएच पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया. जानकारी के अनुसार पड़वा के प्रमोद कुमार मेहता का दो वर्षीय पुत्र अंकुश एक जनवरी को करीब सुबह 10 से लापता था. इस संबंध में प्रमोद मेहता ने पड़वा थाना में पुत्र के लापता होने की लिखित जानकारी दी थी. पुलिस व परिजनों ने काफी खोजबीन किया था. लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया. पड़वा पुलिस ने खोजी कुत्ता का भी सहारा लिया था, लेकिन बच्चे नहीं मिला. रविवार को सुबह प्रमोद मेहता के घर आयी महिला रिश्तेदार घर के पीछे दातून तोड़ने गयी. कुंआ में झांकने के दौरान बच्चा का शव पानी में ऊपर तैरता नजर आया.उसने शोर मचाया,जिसके बाद परिवार के सदस्य कुंआ में देखा, तो बच्चा दिखा. जानकारी मिलने के बाद सैकड़ों लोग कुंआ के पास पहुंचे. पुलिस को जानकारी दिया गया. सूचना मिलने के बद पड़वा थाना के अवर निरीक्षक चिंटू कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से शव को कुआं से निकाल कर शव को कब्जे में लिया. थाना प्रभारी अंचित कुमार ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद ही बच्चे के मौत का स्पष्ट कारण पता चल पायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola