पांच सूत्री मांगों को लेकर निगम कर्मियों ने दिया धरना

Author Deepak
Updated:
विज्ञापन
पांच सूत्री मांगों को लेकर निगम कर्मियों ने दिया धरना

झारखंड लोकल बॉडीज इम्पलाइज फेडरेशन के प्रदेश इकाई के आह्वान पर सोमवार को नगर निगम कर्मियों ने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर

झारखंड लोकल बॉडीज इम्पलाइज फेडरेशन के प्रदेश इकाई के आह्वान पर सोमवार को नगर निगम कर्मियों ने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया. पांच सूत्री मांगों को लेकर फेडरेशन ने चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति बनायी है. इसी क्रम में 18 अगस्त को निगम कार्यालय परिसर में कर्मियों ने भूख हड़ताल की. इसकी अध्यक्षता फेडरेशन के नगर निगम अध्यक्ष विशुन राम ने की. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के कारण निगम कर्मी परेशान हैं. फेडरेशन की सभी मांगें जायज होने के बावजूद सरकार उन्हें लागू करने में गंभीरता नहीं दिखा रही है. उन्होंने चेतावनी दी कि 29 अगस्त को मुख्यमंत्री के समक्ष रोषपूर्ण प्रदर्शन किया जायेगा. यदि तब भी सरकार मांगों को पूरा करने के प्रति उदासीन रही, तो छह सितंबर को नगर विकास मंत्री के आवास का घेराव किया जायेगा. धरना-प्रदर्शन के बाद पांच सूत्री मांग पत्र निगम के सहायक नगर आयुक्त विश्वजीत महतो को सौंपा गया. इसमें वर्षों से कार्यरत दैनिक वेतनभोगी व आउटसोर्सिंग कर्मियों की सेवा वरीयता के आधार पर नियमित करने, मध्य प्रदेश सरकार की तर्ज पर सेवाओं का नियमितीकरण करने, नियमित कर्मियों को वेतन, पेंशन और स्थापना मद की पूरी राशि आवंटित करने, साथ ही पेंशन, ग्रेच्युटी और बीमा का पूर्ण भुगतान करने की मांग राज्य सरकार से की गयी. मौके पर अंकित कुमार गौतम, मनोज राम, अभिमन्यु, विवेकानंद दुबे, मुख्तार अहमद, अजय, प्रयाग, रवींद्र सिंह, जितेंद्र कुमार रवि, मदन राम, मुन्ना राम, मिथुन, नमित साहू, बलराम मांझी, चंदा, मानो, बेबी, कमला, चिंता, खुशबू, प्रभा, पंकज, शैलेंद्र समेत बड़ी संख्या में निगम कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak

लेखक के बारे में

By Deepak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola