कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, तालाब में निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 11 Jun 2026 9:06 PM

विज्ञापन

कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, तालाब में निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग

विज्ञापन

प्रतिनिधि : मेदिनीनगर नगर निगम प्रशासन के द्वारा शहर के नावाटोली स्थित सैंडर्स तालाब की जमीन पर मछली मार्केट बनाया जा रहा है. कांग्रेस ने तालाब में बन रहे मछली मार्केट को अवैध करार देते हुए तत्काल निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग की है. इस मामले को लेकर कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त प्रमोद उरांव को ज्ञापन सौंपा. कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विमला कुमारी ने सहायक नगर आयुक्त को बताया कि यह तालाब नावाटोली व आसपास के मुहल्लों के जलस्रोत का मुख्य आधार है. इस तालाब का रकबा आठ एकड़ 49 डिसमिल है. लेकिन यह तालाब अतिक्रमण का शिकार हो गया. कई लोगों ने तालाब की आधी से अधिक जमीन पर कब्जा कर लिया है. इस कारण तालाब का आकार छोटा हो गया है.इधर नगर निगम प्रशासन तालाब की जमीन का अतिक्रमण कर मार्केट कांप्लेक्स बना रही है जो अवैध व गैर कानूनी है.तालाब में मार्केट काम्पलेक्स बनाा न्यायालय के आदेश का उल्लंघन है. कांग्रेसियों ने साफ तौर पर कहा कि निगम प्रशासन तालाब में बन रहे मार्केट कांप्लेक्स के निर्माण पर तत्काल रोक लगाये, अन्यथा पार्टी के नेता व कार्यकर्ता एकजुट होकर काम बंद करा देंगे. निगम के द्वारा बाइपास रोड में बिजली आफिस के पास दुकान बनाया जा रहा है. इस पर भी रोक लगना चाहिए. मौके पर वरीय कांग्रेस सत्यानंद दुबे, जितेंद्र कमलापुरी, अभिषेक तिवारी, रुद्र शुक्ला, धनंजय पाठक, मुकेश सिंह सहित कई कांग्रेसी शामिल थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola