सीओ ने चार बालू लदे ट्रैक्टर किया जब्त

Updated at : 13 Mar 2026 9:36 PM (IST)
विज्ञापन
सीओ ने चार बालू लदे ट्रैक्टर किया जब्त

सीओ ने चार बालू लदे ट्रैक्टर किया जब्त

विज्ञापन

मेदिनीनगर. सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा स्थित कोयल नदी से सदर अंचलाधिकारी जागो महतो ने चार बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया है. जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर रात्रि में चार ट्रैक्टर को जब्त किया है. जानकारी के अनुसार अंचलाधिकारी जब्त ट्रैक्टर के कागजातों की जांच की जा रही है. सभी ट्रैक्टर को सदर थाना में रखा गया है. मामले में कार्रवाई के लिए डीटीओ व खनन विभाग को जानकारी दे दी गयी है. सदर सीओ जागो महतो को गुप्त सूचना मिली थी कि सिंगरा स्थित कोयल नदी से रात के अंधेरे में अवैध बालू लोड किया जाता है. सूचना के बाद टीम बनाकर कोयल नदी से बालू लेकर सिंगरा में सड़क पर जा रहे चार ट्रैक्टर को जब्त किया गया. जानकारी के अनुसार बालू के चालान व गाड़ी के वैध कागजात की मांग करने पर नहीं दिखाया गया. जिसके बाद चार ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola