निगम प्रशासन ने निजी बस पड़ाव में चलाया सफाई अभियान

Updated:
विज्ञापन
निगम प्रशासन ने निजी बस पड़ाव में चलाया सफाई अभियान

नगर निगम प्रशासन शहरी क्षेत्र में स्वच्छता को लेकर विशेष अभियान चला रहा है.

विज्ञापन

मेदिनीनगर. नगर निगम प्रशासन शहरी क्षेत्र में स्वच्छता को लेकर विशेष अभियान चला रहा है. नगर आयुक्त मोहम्मद जावेद हुसैन के निर्देश के आलोक में सफाई को लेकर विशेष अभियान चल रहा है. नोडल प्रभारी नगर प्रबंधक मोहम्मद शाहिद हसन की देखरेख में शहर में सफाई कार्य किया जा रहा है. रविवार को शहर के निजी बस पड़ाव में विशेष सफाई अभियान चला. इस दौरान परिसर व यात्री प्रतीक्षालय में पसरी गंदगी की सफाई की गयी. परिसर में कई जगहों पर कूड़े कचरे का ढेर लगा था. सफाई करने के बाद निगम कर्मियों ने यात्री प्रतीक्षालय की पानी से धुलाई भी करायी. नगर प्रबंधक मोहम्मद शाहिद हसन ने बस कर्मचारियों व यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया. इधर उधर कचरा नहीं फेंकने का सुझाव दिया गया. बस पड़ाव के भीतर दुकानदारों को अपनी दुकान के पास डस्टबिन रखने की सलाह दी गयी. नगर प्रबंधक ने दुकानदारों को बताया कि डस्टबिन में ही कूड़ा कचरा जमा करें और इसके लिए ग्राहकों को भी प्रेरित करें. स्वच्छता के प्रति लोगों को अपनी सोच में बदलाव लाना चाहिए. शहर को स्वच्छ रखने के लिए आम नागरिकों का सहयोग अपेक्षित है. इस अभियान को सफल बनाने में निगम के सफाई जमादार इश्तियाक शाह, संतोष कुमार, सेरान खान सहित कई कर्मी सक्रिय रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Satyaprakash Pathak

लेखक के बारे में

By Satyaprakash Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola