Chhatarpur Vidhan Sabha Result 2024: कांग्रेस के राधा कृष्ण किशोर आगे, बीजेपी की पुष्पा देवी रहीं पीछे

Published by : Sameer Oraon Updated At : 23 Nov 2024 1:49 PM

विज्ञापन

Chhattarpur Vidhan Sabha Result 2024

Chhatarpur Chunav Result 2024: छतरपुर विधानसभा सीट पर इस बार भाजपा की पुष्पा देवी फिर से जीत दर्ज करेंगीं या कांग्रेस के राधा कृष्ण किशोर कांग्रेस के टिकट पर जीतेंगे.

विज्ञापन

Chhatarpur Assembly Election Results 2024: छतरपुर विधानसभा सीट पलामू जिले में आती है. फिलहाल यहां से बीजेपी की पुष्पा देवी विधायक हैं. उनके सामने कांग्रेस के राधा कृष्ण किशोर हैं. उन्होंने साल 2014 में बीजेपी के टिकट पर जीत हासिल की थी. साल 2019 में उन्होंने आजसू से चुनाव लड़ा. लेकिन हार गये. राधा कृष्ण किशोर के सामने अपनी खोयी हुई सीट हासिल करने की चुनौती है. झारखंड गठन के बाद से ही यहां हर बार विधायक बदलते रहे हैं. यानी यहां की जनता ने किसी को दूसरा मौका यहां से नहीं दिया.

किसकी कितनी जनसंख्या

एससी के आरक्षित इस सीट पर सबसे अधिक वोटर अनुसूचित जातियों की है. साल 2011 के जनगणना के अनुसार यहां इसकी जनसंख्या तकरीबन 29.07 फीसदी है. जबकि एसटी और मुस्लिम जातियों के वोटरों की जनसंख्या भी बेहद प्रभावी है. एसटी वोटरों की संख्या यहां तकरीबन 11.96 फीसदी तो वहीं मुस्लिम वोटरों की संख्या 10.06 फीसदी है. यह विधानसभा पूरी तरह से ग्रामीण इलाका है.

क्या रहा था 2019 विधानसभा का चुनाव परिणाम

2019 विधानसभा चुनाव की बात करें तो उस वक्त यह सीट गठबंधन के तहत राजद के हिस्से में गया था. विजय कुमार राजद के यहां से प्रत्याशी थे. जबकि बीजेपी ने यहां से पुष्पा देवी को अपना उम्मीदवार बनाया था. पुष्पा देवी ने विजय कुमार को यहां से 26 हजार से अधिक वोटों से हरा दिया था. तीसरे स्थान आजसू के राघा कृष्ण किशोर रहे थे. जिन्हें मात्र 16,018 वोट मिले थे. इस बार वह कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं.

ये लोग लड़ रहे हैं छतरपुर विधानसभा सीट पर चुनाव

उम्मीदवारों के नामपार्टी का नाम
चंचला देवीबहुजन समाज पार्टी
पुष्पा देवीभारतीय जनता पार्टी
राधा कृष्ण किशोरकांग्रेस
विजय कुमारराष्ट्रीय जनता दल
अवधेश रामलोकहित अधिकार पार्टी
कन्हाई रामहिंदुस्तानी अवाम मंच (यूनाइटेड)
प्रीति राजझारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा
ममता भुईयांसमाजवादी पार्टी
अनिल मांझीनिर्दलीय
कामेश्वर पासवाननिर्दलीय
चंंद्रमा कुमारीनिर्दलीय
राजेश रोशननिर्दलीय
लक्ष्मी रविनिर्दलीय
संदीप कुमारनिर्दलीय
विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola