मंदिरों में पूजा अनुष्ठान के साथ चैत्र नवरात्र संपन्न

Updated:
विज्ञापन
मंदिरों में पूजा अनुष्ठान के साथ चैत्र नवरात्र संपन्न

सुदना देवी मंडप में हवन के बाद कुंआरी कन्याओं का हुआ पूजन

विज्ञापन

सुदना देवी मंडप में हवन के बाद कुंआरी कन्याओं का हुआ पूजन प्रतिनिधि : मेदिनीनगर शुक्रवार को विशेष पूजा अर्चना व हवन के साथ अनुष्ठान संपन्न हो गया. 19 मार्च को कलश स्थापना के साथ चैत्र नवरात्र का अनुष्ठान शुरू हुआ था. मां के भक्तों ने श्रद्धा व भक्तिभाव के साथ नवरात्र में पूजा अनुष्ठान किया. जिले के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में चैत्र नवरात्र को लेकर कई जगहों पूजा अनुष्ठान का आयोजन किया गया है. सभी देवी मंदिरों के अलावा काली मंदिर, दुर्गा मंदिर, मां अष्टभुजी मंदिर , सुदना देवी मंडप में नवरात्र पूजा का विशेष आयोजन हुआ. कई लोगों ने अपने घरों में कलश स्थापित कर माता रानी की पूजा अर्चना की. पूजा अनुष्ठान के साथ दुर्गा सप्तशती का पाठ किया गया. चैत्र नवरात्र के महाअष्टमी तिथि गुरुवार को माता रानी के महागौरी स्वरूप की पूजा हुई थी. शुक्रवार को महानवमी पूजन, हवन के साथ नवरात्र की पूर्णाहुति हुई. कुंवारी कन्याओं का पूजन कर भक्तों ने मां का आशीर्वाद लिया. शहर के सुदना प्राचीन देवी मंडप में पूजा हवन के साथ नवरात्र अनुष्ठान संपन्न हुआ. पंडित संजीव मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा व हवन संपन्न कराया.पूजा व हवन के बाद कुंवारी कन्याओं का पूजन किया गया. भक्तजनों ने नव दुर्गा के रूप में कुंवारी कन्याओं का पूजन कर आशीर्वाद ग्रहण किया.इसके बाद उन्हें श्रद्धा व भक्तिभाव से भोजन प्रसाद ग्रहण कराया गया. मौके पर यजमान के अलावा देवी मंडप के महंत अभिमन्यु ओझा, नवल किशोर तिवारी, कालिंदा ओझा, मधु ओझा, सिनु पाठक, रंजूला सिन्हा, शोभा दुबे, सरोज देवी सहित काफी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola