प्रियंका हत्याकांड मामले में पति, ससुर व प्रेमिका पर मामला दर्ज

Updated:
विज्ञापन
प्रियंका हत्याकांड मामले में पति, ससुर व प्रेमिका पर मामला दर्ज

मामला विवाहिता की हत्या कर शव गड्ढे में दफनाने का

विज्ञापन

मामला विवाहिता की हत्या कर शव गड्ढे में दफनाने का विश्रामपुर. थाना क्षेत्र के भूखला गांव की विवाहिता प्रियंका देवी हत्याकांड में पति रंजीत मेहता, ससुर राजकेश मेहता व प्रेमिका के खिलाफ मायके के लोगों ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. घटना के बाद आरोपी फरार है. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी कर रही है. पुलिस ने जेसीबी के मालिक नंदकुमार विश्वकर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. मालूम हो कि रविवार की दोपहर बाद से प्रियंका उर्फ पूजा देवी गायब थी. चार दिन पहले प्रियंका के गुमशुदगी का सनहा थाना में दर्ज कराया गया था. आरोपी पति रंजीत मेहता ने प्रियंका की हत्याकर गड्डा में दफना दिया था. मायके वाले ने खोजबीन करने के बाद भी पता नही चला. जानकारी मिली थी कि नावाबाजार थाना क्षेत्र के तुकबेरा गांव में एक महिला के साथ रंजीत मेहता का अवैध संबंध है. बुधवार को दिनभर ढूंढने के बाद भी पता नहीं चला. लोगों ने बताया कि बिजली टावर के पास रविवार को गड्डा खोदा गया था और सोमवार को भर दिया गया. लोगों का शक बढ गया. इसके बाद मजिस्ट्रेट रेणु बाला की उपस्थिति में जेसीबी से गड्डा खोदा गया. जिसके बाद शव को निकाला गया. गड्डा खोदने के लिए नंदकुमार विश्वकर्मा का जेसीबी का उपयोग किया था. विश्रामपुर पुलिस संभावित जगहों पर छापामारी कर रही है.लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी में सफलता नहीं मिली है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola