बिजली चोरी के आरोप में 17 लोगों के खिलाफ केस, दो लाख का जुर्माना

Published at :05 Mar 2025 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
बिजली चोरी के आरोप में 17 लोगों के खिलाफ केस, दो लाख का जुर्माना

विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल छतरपुर के सहायक विद्युत अभियंता गुणवंत कुमार ने हरिहरगंज थाना में विद्युत ऊर्जा चोरी के मामले में 17 लोगों के विरुद्ध बिजली चोरी का मामला दर्ज कराया है.

विज्ञापन

हरिहरगंज. विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल छतरपुर के सहायक विद्युत अभियंता गुणवंत कुमार ने हरिहरगंज थाना में विद्युत ऊर्जा चोरी के मामले में 17 लोगों के विरुद्ध बिजली चोरी का मामला दर्ज कराया है. उन सभी पर दो लाख सात हजार चार सौ रुपये का जुर्माना भी लगाया है. अभियंता गुणवंत कुमार ने बताया कि झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर बिजली चोरी की रोकथाम को लेकर छापामारी की जा रही है. इस दौरान बिजली की चोरी करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की गयी है. जिसमें हरिहरगंज थाना क्षेत्र के एकौनी गांव के रामेश्वर यादव, जगदीश यादव, सुरेश यादव, माया कुमार, छोटू यादव, जीतन यादव, सुनील यादव, विरेंद्र यादव, ब्रह्मदेव यादव, रामदेव यादव, विष्णुदेव यादव, पप्पू यादव, पच्चू यादव, सरिता देवी, राजेश यादव व गिद्धि गांव के सत्येंद्र यादव, सूरज यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. ये सभी अपने घर में बिजली पोल से हूक फंसा कर विद्युत ऊर्जा चोरी करते पाये गये. प्रत्येक पर 12 हजार दो सौ रुपये का जुर्माना लगाया गया है. इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुट गयी है. छापामारी अभियान में सहायक विद्युत अभियंता के अलावा प्रधान विद्युतीय छतरपुर दयानंद सिंह, मानव दिवस कर्मी रियाजुद्दीन अंसारी, रोहित कुमार सहित अन्य विद्युतकर्मी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola