28 टूरिस्टों की हत्या के विरोध में नावाजयपुर में निकला कैंडल मार्च

Updated at : 28 Apr 2025 10:06 PM (IST)
विज्ञापन
28 टूरिस्टों की हत्या के विरोध में नावाजयपुर में निकला कैंडल मार्च

प्रखंड के नावाजयपुर में रविवार की शाम में कैंडल मार्च निकाला गया.

विज्ञापन

पाटन. प्रखंड के नावाजयपुर में रविवार की शाम में कैंडल मार्च निकाला गया. कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा 28 पर्यटकों की हत्या के विरोध में रूदीडीह पंचायत के पूर्व मुखिया टिकैत प्रसाद मेहता के नेतृत्व में रूदीडीह यज्ञशाला से कैंडल मार्च निकाला गया. मार्च नावाखास बाजार परिसर पहुंचा, जहां सभा में तब्दील हो गया. इसकी अध्यक्षता वीरेंद्र राम ने की. संचालन छोटू आंबेडकर ने किया. सभा में मारे गये लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया. वक्ताओं ने कहा कि पाकिस्तानी आतंकियों की इस कायरतापूर्ण कार्रवाई के लिए जितनी भी निंदा की जाये, वह कम होगी. कैंडल मार्च में पाकिस्तान व आतंकियों में विरोध में नारा लगाया गया. साथ ही पाकिस्तानी आतंकवादियों के इस कायरतापूर्ण हमले के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गयी. वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार पाकिस्तानी आतंकियों को अविलंब सबक सिखाये, ताकि पाकिस्तान भविष्य में कभी भारत की तरफ सिर उठा कर देखने की हिम्मत नहीं जुटा सकें. वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार हमले के खिलाफ मुहंतोड़ जवाब दे. पाकिस्तान के खिलाफ में जनता सरकार के साथ है. मौके पर पिंकी विश्वकर्मा, वीरेंद्र कुमार, श्यामजीत विश्वकर्मा, संजीत कुमार, विवेक कुमार, सतीश कुमार, विशाल कुमार, फिरोज खान, मोनाजिर अंसारी, अमन सोनी, राजेश, डब्लू, गुड्डू, आशीष, प्रमोद, छोटू, पप्पू, मोहन, शेखर, घनश्याम, नितेश समेत अन्य कई लोग शामिल थे. नावाजयपुर थाना प्रभारी कमल किशोर पांडेय दलबल के साथ सक्रिय दिखे. उन्होंने कहा कि कैंडल मार्च शांतिपूर्ण संपन्न हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATYAPRAKASH PATHAK

लेखक के बारे में

By SATYAPRAKASH PATHAK

SATYAPRAKASH PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola