नवविवाहिता की मौत मामले में देवर-ननद गिरफ्तार, जेल

Updated:
विज्ञापन
नवविवाहिता की मौत मामले में देवर-ननद गिरफ्तार, जेल

नवविवाहिता की मौत मामले में देवर-ननद गिरफ्तार, जेल

विज्ञापन

हुसैनाबाद. अनुमंडल के देवरी ओपी क्षेत्र के देवरी कला पंचायत पहाड़ी गांव पर संदिग्ध अवस्था में नवविवाहिता मौत मामले में देवरी ओपी पुलिस ने गुरुवार को दो नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तार आरोपी में देवर प्रदीप कुमार चौधरी, ननद प्रतिमा देवी शामिल है. मालूम हो 24 फरवरी को देवरी ओपी पुलिस ने नवविवाहिता संध्या देवी का शव उसके ससुराल से संदिग्ध अवस्था में बरामद किया था. घटना के बाद मृतिका के पिता ने हुसैनाबाद थाना में मायके वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इस संबंध में देवरी ओपी प्रभारी बब्लू कुमार ने बताया की घटना के बाद से सभी नामजद आरोपी घर छोड़कर फरार थे. बुधवार को गुप्त सूचना मिली की आरोपी घर पर पहुंचे है. सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के देवर प्रदीप कुमार और ननद प्रतिमा देवी को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेजा गया.थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका के पति फरार है. उसे भी पुलिस जल्द गिरफ्तार कर लेगी.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola