जिला मुख्यालय में भाजपा का धरना सात को

Updated:
विज्ञापन
जिला मुख्यालय में भाजपा का धरना सात को

जिला मुख्यालय में भाजपा का धरना सात को

विज्ञापन

मेदिनीनगर. भाजपा जिला कार्यालय में रविवार को जिलाध्यक्ष अमित तिवारी की अध्यक्षता में बैठक हुई. संचालन ज्योति पांडेय ने किया. बैठक में निर्णय लिया गया कि सात जनवरी को जिला परिषद कार्यालय के समक्ष एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया जायेगा. धरना के बाद डीसी के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा जायेगा. मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार नगर निगम चुनाव कराने को लेकर गंभीर नहीं है. वर्ष 2018 की तर्ज पर दलीय आधार पर इवीएम से शीघ्र चुनाव कराया जाय. विधायक डॉ शशिभूषण मेहता ने कहा कि नगर निगम चुनाव न होने से शहरी जनता को बुनियादी सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है. प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह ने कहा कि नगर निगम चुनाव में हो रही जानबूझकर देरी से जनहित के कार्य व विकास योजनाएं प्रभावित हो रही हैं. पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही ने कहा कि नगर निगम चुनाव को लेकर राज्य सरकार की नीयत स्पष्ट नहीं है. कभी आरक्षण रोस्टर, कभी ट्रिपल टेस्ट, तो कभी बैलेट पेपर व दलगत चुनाव नही कराने जैसे बहाने बनाकर चुनाव टाले जा रहे हैं. मौके पर पूर्व मेयर अरुणा शंकर, पूर्व डिप्टी मेयर मंगल सिंह, रामधनी यादव, नरेंद्र पांडेय, दुर्गा जौहरी, विपिन बिहारी सिंह, परशुराम ओझा, विभाकर पांडेय, अविनाश वर्मा, उदय शुक्ला, लवली गुप्ता, शिवकुमार मिश्र, धर्मेंद्र उपाध्याय, सोमेश सिंह, विपुल गुप्ता, आशीष भारद्वाज, विजय ओझा, ईश्वरी पांडे, छोटू सिंहा, सरवन गुप्ता, सुनील तिवारी, अजय सिंह, शशि भूषण पांडे, राजेश सिंह, आनंद सिंह, रीना किशोर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola