भाजपा के सांसद-विधायक को क्षेत्र के विकास से मतलब नहीं : सीपीआई

Published by : SATYAPRAKASH PATHAK Updated At : 25 May 2025 9:00 PM

विज्ञापन

रविवार को प्रखंड क्षेत्र के करार गांव में सीपीआई की बैठक हुई.

विज्ञापन

पांकी. रविवार को प्रखंड क्षेत्र के करार गांव में सीपीआई की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता रामजी भुइयां ने की. पार्टी के नेताओं ने कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उसका समाधान करने का भरोसा दिया. पार्टी के वरिष्ठ नेता सूर्यपत सिंह ने कहा कि करीब 25 वर्ष पूर्व सीपीआई ने पांकी प्रखंड क्षेत्र को जमींदारी प्रथा से मुक्त कराने के लिए सामंतियों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी. इस दौरान जमींदारों से जमीन छीन कर गरीब, भूमिहीन, दलित, आदिवासियों व पिछड़ों के बीच बांट दिया और उस पर उनका कब्जा दिलवाया था. इतने वर्षों के बाद भी इन गरीबों की जमीन का रसीद नहीं कट सका है. इस मामले में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौन हैं, जो चिंता का विषय है. उन्होंने कहा कि पूर्व जमींदार परिवार के सदस्य उस जमीन को हड़पने की फिराक में हैं. लेकिन सीपीआई उनके इस मंसूबे को कभी भी पूरा नहीं होने देगी. पार्टी के जिला सचिव रूचिर कुमार तिवारी ने कहा कि पांकी प्रखंड व अंचल कार्यालय बिचौलिया की गिरफ्त में है और भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ है. ग्रामीण क्षेत्रों में विकास का कार्य ठप है और लोग सड़क, बिजली, पानी, सिंचाई, रोजगार जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं. लेकिन चतरा के भाजपा सांसद व पांकी विधायक को जनता के दुख-दर्द और क्षेत्र के विकास से कोई मतलब नहीं है. सांसद विधायक सिर्फ हिंदू-मुस्लिम का नारा बुलंद कर अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने में लगे हुए हैं. पांकी अमानत बराज वर्षों से अधूरा है. बैठक में तय किया गया कि जन मुद्दों को लेकर सीपीआई जुलाई में पांकी प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर प्रदर्शन करेगी. सर्वसम्मति से छोटू पासवान को लोहरसी का शाखा सचिव,श्रवण सिंह को सहायक सचिव, गनौरी भुइयां को करार शाखा सचिव, सविता देवी व लालो देवी को सहायक सचिव बनाया गया. देवानंद बड़ाइक अंचल प्रभारी एवं गनौरी भुइयां को सहायक प्रभारी बनाया गया. मौके पर किसान सभा के रामराज तिवारी, नगर सचिव सुरेश ठाकुर, ज्ञान प्रकाश, वकील मियां, सेवक भुइयां, सेवक मांझी, छेदी भुइयां, वृक्ष मांझी, कल्लू भुइयां, योगेश्वर मांझी, राजदेव भुइयां, रामलाल जागो भुइयां, नीलम कुमारी सहित कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATYAPRAKASH PATHAK

लेखक के बारे में

By SATYAPRAKASH PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola