बीडीओ ने कृषि ऋण माफी योजना रथ को किया रवाना

Updated:
विज्ञापन
बीडीओ ने कृषि ऋण माफी योजना रथ को किया रवाना

बीडीओ ने कृषि ऋण माफी योजना रथ को किया रवाना

विज्ञापन

प्रतिनिधि : पाटन

प्रखंड कार्यालय से कृषि ऋण माफी योजना को लेकर कृषि रथ रवाना किया गया. प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजेश पाठक, तकनीकी सहायक प्रकाश रंजन किसान मित्र संघ के अध्यक्ष सुधांशु रंजन सिंह, राजस्व उप निरीक्षक मनोज आंबेडकर ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. बताया कि जागरूकता रथ प्रखंड के सभी पंचायत व गांवों में जायेगा. इस क्रम में झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना कृषि ऋण माफी योजना को किसानों तक पहुंचाया जायेगा. बताया गया कि लंबे समय से कर्ज के बोझ से दबे किसानों के लिए यह योजना संजीवनी का काम करेगा. ऋण माफी से किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और किसान बिना भय के खेती-किसानी को आगे बढ़ा सकेंगे. लेकिन सरकार की इस योजना की सार्थकता तभी सफल होगी, जब योजना की सही जानकारी हर पात्र किसान तक पहुंचेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola