ePaper

बीडीओ ने कार्यों की प्रगति में तेजी लाने का निर्देश दिया

Updated at : 23 Apr 2025 9:35 PM (IST)
विज्ञापन
बीडीओ ने कार्यों की प्रगति में तेजी लाने का निर्देश दिया

प्रखंड कार्यालय की सभागार में बुधवार को बीडीओ डॉ अमित कुमार झा की अध्यक्षता में बैठक हुई.

विज्ञापन

पाटन. प्रखंड कार्यालय की सभागार में बुधवार को बीडीओ डॉ अमित कुमार झा की अध्यक्षता में बैठक हुई. प्रधानमंत्री आवास, अबुआ आवास, बाबा साहब भीमराव आंबेडकर, पीएम जनमन योजना को लेकर समीक्षा की. सभी कार्यों की प्रगति रिपोर्ट मांगी गयी. वहीं पीएम आवास योजना का सर्वे व मनरेगा से लाभुकों को मजदूरी (मानव दिवस) का भुगतान से संबंधित जानकारी मांगी गयी. प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2016 से 2022 तक 344 व बाबा साहब भीमराव आंबेडकर आवास योजना अंतर्गत कुल 38 लंबित आवास को अप्रैल माह में हर हाल में पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया. साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वित्तीय वर्ष 24-25 में लक्ष्य के विरुद्ध शत-प्रतिशत लाभुकों का पंजीकरण, आधार सीडिंग व प्रथम किस्त का दो दिनों के भीतर भुगतान करने का निर्देश दिया गया. अबुआ आवास योजना तहत जिन लोगों को प्रथम किस्त का भुगतान हो चुका है. एक सप्ताह के अंदर संबंधित लाभुकों द्वारा आवास का निर्माण का कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है. संबंधित पंचायत सचिव को अपने स्तर से नोटिस देकर कार्य पूर्ण कराने को कहा गया. बताया गया कि प्रखंड में पीएम जनमन आवास कुल 17 लाभुकों को आवंटित किया गया है. जिसे यथाशीघ्र पूर्ण कराने, मनरेगा से संबंधित सभी ग्राम रोजगार सेवकों को अबुआ आवास के लाभुकों का वर्क कोड जनरेट करने व आवास निर्माण के विरुद्ध सभी लाभुकों को मनरेगा से मजदूरी ( मानव दिवस) का भुगतान करने का निर्देश दिया गया. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत फेज टू में 30 अप्रैल के पहले सभी छूटे हुए लाभुकों का सूची में नाम जोड़ने के लिए सभी सर्वेयर व पंचायत सचिव, बीपीएम, वोलेंटियर को निर्देश दिया गया. मौके पर आवास के प्रखंड समन्वयक शिवम जायसवाल, बीपीआरओ अहमद हुसैन अंसारी, अंजू कुमारी, पूजा कुमारी, दिनेश कुमार, धनंजय कुमार समेत अन्य कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATYAPRAKASH PATHAK

लेखक के बारे में

By SATYAPRAKASH PATHAK

SATYAPRAKASH PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola