ePaper

पलामू में संचालित बालिका गृह की लापरवाही से एक बच्ची फरार, पुलिस खोजबीन में जुटी

Updated at : 29 Mar 2024 11:44 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड पुलिस

फाइल फोटो

पुलिस को दी गयी सूचना के मुताबिक फरार होने वाली बच्ची पलामू जिले का हुसैनाबाद की रहने वाली है. घटना गुरुवार की शाम चार बजे के बाद की बताई जा रही है.

विज्ञापन

पलामू : पलामू जिले में बीते एक सप्ताह से लगातार हो रही अपराधिक घटना और हत्या के बीच एक और बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल सूचना मिली है कि जिले में संचालित बालिका गृह की लापरवाही से एक बच्ची फरार हो गयी है. घटना मेदिनीनगर में संचालित बालिका गृह की है. फरार होने की घटना से अवगत होने के बाद संचालनकर्ताओं ने पहले अपने स्तर से ढूंढने का प्रयास किया, पर सफल नहीं हुए तो इसकी सूचना पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस अब अपने स्तर से फरार बच्ची की खोजबीन कर रही है.

फरार बच्ची हुसैनाबाद की है

पुलिस को दी गयी सूचना के मुताबिक फरार होने वाली बच्ची पलामू जिले का हुसैनाबाद की रहने वाली है. घटना गुरुवार की शाम चार बजे के बाद की बताई जा रही है. पूरे मामले में बालिका गृह के संचालन करने वाले प्रबंधन ने पुलिस को जानकारी दी है. जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

पहले से था प्रेम प्रसंग का मामला

जानकारी मिली है कि बच्ची का पहले से ही किसी से प्रेम प्रसंग था. पुलिस ने इसी मामले में बच्ची को रिकवर किया था. इसके बाद बच्ची अपने परिजनों के साथ घर नहीं जाना चाह रही थी. पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी बाल कल्याण समिति को दी थी. इसके बाद ही बच्ची को बालिका गृह में रखा गया था.

Also Read: पलामू के मुखिया को गोली मारने वाले अब भी पुलिस की पहुंच से बाहर, लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी

कैसे हुई फरार

बताया जाता है कि गुरुवार को बालिका किसी कारण से छत पर चढ़ी थी. ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि इसी दौरान वे पाइप के सहारे फरार हो गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद बालिका गृह प्रबंधन ने बच्ची को खोजने का प्रयास किया. लेकिन बच्ची को बरामद नहीं किया जा सका है.

सूचना के बाद पुलिस हुई सक्रिय

इस पूरे मामले को लेकर प्रबंधन ने मेदिनीनगर टाउन थाना को सूचना दे दी है. जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी प्रकाश कुमार ने बताया कि बच्ची क्यों और कैसे फरार हुई, इस मामले की छानबीन की जा रही है. वहीं, मेदिनीनगर टाउन थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि पुलिस बच्ची को ढूंढने का प्रयास कर रही है. फिलहाल इस मामले में सनहा दर्ज किया जा चुका है. बता दें कि बालिका मेदिनीनगर का संचालन एक निजी संस्था के माध्यम से किया जा रहा है.

पुराने मामले को भी खंगाल रही है पुलिस

फरार बालिका के तलाश में पुलिस उसके पुराने प्रेम संबंध को भी खंगाल रही है. उसके पुराने प्रेमी और संबंधियों से भी पूछताछ की जाएगी. फिलहाल उसके घरवालों से पुलिस की पूछताछ जारी है. पुलिस को संदेह है कि बिना किसी बाहरी व्यक्ति के मदद से इस तरह भागना संभव नहीं है. संदेह की तीर हालांकि बालिका गृह संचालन से जुड़े लोगों की तरफ भी है और पुलिस एक राउंड उनसे पूछताछ कर चुकी है.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola