घर में घुस कर दुष्कर्म का प्रयास, मामला दर्ज

Updated:
विज्ञापन
घर में घुस कर दुष्कर्म का प्रयास, मामला दर्ज

थाना क्षेत्र के बरांव के गिदहा टोला के सुनीता देवी ने दुष्कर्म का प्रयास करने व मारपीट करने का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

चैनपुर.थाना क्षेत्र के बरांव के गिदहा टोला के सुनीता देवी ने दुष्कर्म का प्रयास करने व मारपीट करने का आरोप लगाया है. उसने इस मामले में चैनपुर थाना में आवेदन दिया है. भुक्तभोगी ने हरिनामाड़ के नागेंद्र तिवारी पर आरोप लगाया गया है. आवेदन में कहा गया है कि उसके पति बाहर में काम करने गये हैं. 25 फरवरी को वह घर में बच्चों के साथ सोयी हुई थी. इसी दौरान रात करीब 11 बजे नागेंद्र तिवारी टाटी खोल कर घर में घुस गये और उसके साथ जबरदस्ती करने लगे. वह विरोध करते हुए शोर मचाने लगी, तो आरोपी ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया. असफल रहने पर लाठी से मारपीट करने लगा. शोर सुन कर जब गांव के लोग पहुंचे, तो नागेंद्र तिवारी भाग निकला. उसने धमकी दी कि घटना की जानकारी पुलिस या किसी को दी तो वह पूरे परिवार को मौत के घाट उतार देंगे. थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा नें बताया कि आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola