जिला परिषद की बैठक में लिया गया निर्णय

Updated at : 07 Mar 2025 6:05 PM (IST)
विज्ञापन
जिला परिषद की बैठक में लिया गया निर्णय

जिला परिषद बोर्ड की बैठक शुक्रवार को समाहरणालय स्थित डीडीसी सभागार में हुई.

विज्ञापन

लंबी अवधि से दुकानों का किराया जमा नहीं करनेवालों का आवंटन होगा रद्द अनुपस्थित पदाधिकारियों से पूछा जायेगा स्पष्टीकरण, प्रखंड मुख्यालयों में गेस्ट हाउस व सतबरवा में मैरेज हॉल का निर्माण का निर्णय फोटो:07डालपीएच 12 प्रतिनिधि, मेदिनीनगर जिला परिषद बोर्ड की बैठक शुक्रवार को समाहरणालय स्थित डीडीसी सभागार में हुई. इसकी अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिमा कुमारी ने की. बैठक में निर्देश दिया गया कि अनुपस्थित पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण पूछा जायेगा. अनुपस्थित पदाधिकारियों के साथ अप्रैल माह में अलग से बैठक कराने का निर्णय लिया गया. लंबी अवधि से जिन दुकानों का किराया जमा नहीं है. वैसे दुकानों का आवंटन रद्द किया जायेगा. बकाया किराया वसूली के लिए सर्टिफिकेट केस दर्ज किया जायेगा. पुराना, जर्जर दुकानों व भवनों की मरम्मति कराने, शटर बदलने व दुकानों के सामने चारदीवारी तुड़वाने पर चर्चा की गयी. ग्रामीण क्षेत्रों में बीपीएएमएस के तहत जिला परिषद स्तर से नक्शा स्वीकृति के लिए नोटिस भेजा जायेगा. आवंटित दुकानों का किराया प्रत्येक वर्ष पांच प्रतिशत बढ़ाया जायेगा. दुकानों का किराया जनवरी 2018 से नहीं बढ़ाया गया है. जिला परिषद कर्मी द्वारा किराया वसूली के लिए प्रखंड भ्रमण पर यात्रा भत्ता व चाय-नाश्ता के लिए भत्ता स्वीकृत की गयी. आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण में जहां स्थल विवाद है. वहां समय वृद्धि का प्रस्ताव पारित किया गया. वर्तमान में करीब 50 आंगनबाड़ी केंद्र योजनाओं में स्थल विवाद चल रहा है. 15वें वित्त आयोग मद की 2020-21 व 2021-22 की शून्य प्रगति वाले योजनाओं को रद्द करने के लिए जिला पार्षद से आवेदन मांगा गया है, जो आवेदन प्राप्त है. उसे रद्द करने का प्रस्ताव पास किया गया. जिला परिषद में अनुमंडल स्तर पर तीन, विश्रामपुर में एक मोक्ष वाहन ख़रीदा जायेगा. जिला परिषद में एक रात्रि प्रहरी रखने व एक जेसीबी खरीदने का प्रस्ताव पारित किया गया. हैदरनगर में व्यवसायिक इकाई, प्रखंड मुख्यालयों में गेस्ट हाउस, सतबरवा में मैरेज हॉल पीपीटी मोड में दुकान, व्यवसायिक भवन निर्माण, मार्केट कांप्लेक्स व स्वागत द्वार निर्माण का निर्णय लिया गया. मौके पर जिप उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह, डीडीसी शब्बीर अहमद, डीपीआरओ विनय कुमार श्रीवास्तव, जिप सदस्य सहित विभिन्न विभागों के संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola