ePaper

निष्पक्ष तरीके से काउंटिंग कराना प्रशासन की प्राथमिकता : डीसी

Updated at : 26 Feb 2026 8:48 PM (IST)
विज्ञापन
निष्पक्ष तरीके से काउंटिंग कराना प्रशासन की प्राथमिकता : डीसी

निष्पक्ष तरीके से काउंटिंग कराना प्रशासन की प्राथमिकता : डीसी

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के जीएलए कॉलेज परिसर में 27 फरवरी को मतगणना होगी. जिला प्रशासन के द्वारा मतगणना की तैयारी पूरी कर ली गयी है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी समीरा एस व पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने मतगणना स्थल का निरीक्षण व्यवस्था का जायजा लिया. साथ ही मतगणना हॉल में आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली गयी. डीसी, एसपी ने मतगणना पर्यवेक्षकों व मतगणना कर्मियों को कॉउंटिंग से जुड़े विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दिया. इस दौरान स्ट्रांग रूम से मतपेटियों को मतगणना हॉल तक लाने, मतों की गिनती करने व उसके बाद विभिन्न प्रपत्रों का संधारण बेहतर तरीके से करने का सुझाव दिया गया. डीसी ने प्रपत्र 19 को भरते समय विशेष ध्यान देने का सुझाव मतगणना कर्मियों को दिया. डीसी ने कहा कि मतगणना को लेकर सभी कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है. इस दौरान मतगणना को लेकर जिन बातों का बताया गया है, उसका बखूबी पालन करेंगे. मतगणना के क्रम में किसी प्रकार का भ्रम होने पर मतगणना सहायक निर्वाची पदाधिकारी से मिलकर उसका समाधान करेंगे. डीसी ने साफ तौर पर कहा कि निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से मतदान संपन्न कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. मतगणना सहायकों व पर्यवेक्षकों की सक्रियता से यह कार्य सुचारू रूप से संपन्न होगा. डीसी ने सभी मतगणना कर्मियों व पर्यवेक्षकों को शुक्रवार की सुबह छह बजे तक मतगणना केंद्र पर हर हाल में पहुंचने का निर्देश दिया. डीसी ने व्रजगृह व मतगणना स्थल के निरीक्षण के क्रम में बैरिकेडिंग, पंडाल व अन्य सुविधाओं का अवलोकन किया. निरीक्षण के दौरान स्ट्रांग रूम, काउंटिंग हॉल तक जाने वाले रास्ते, मीडिया सेंटर, मेडिकल सेंटर, खाने का स्टॉल व मतगणना केंद्र के कमरों में उपलब्ध सुविधाओं का भी अवलोकन किया गया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी के स्तर से जारी पहचान पत्र के माध्यम से ही कोई भी व्यक्ति केंद्र के भीतर प्रवेश कराया जायेगा. मतगणना केंद्र में तैनात मजिस्ट्रेट व्यक्ति की पहचान पत्र की सत्यता की जांच करने के बाद ही उसे प्रवेश करायेंगे. मतगणना स्थल पर तीन स्तर के जांच की व्यवस्था किया गया है. पलामू जिला के पांच नगर निकाय क्षेत्र की मतगणना के लिए 79 टेबल बनाये गये हैं. मौके पर विभिन्न निर्वाची पदाधिकारी,सहायक निर्वाची पदाधिकारी,मतगणना पर्यवेक्षक, दंडाधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola