रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क, निकाला फ्लैग मार्च

Updated:
विज्ञापन
रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क, निकाला फ्लैग मार्च

रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क, निकाला फ्लैग मार्च

विज्ञापन

हुसैनाबाद. रामनवमी का मंगला जुलूस निकालने को लेकर सोमवार को एसडीपीओ एस मोहम्मद याकूब के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च हुसैनाबाद थाना परिसर से शुरू हुई, जो पटेल चौक, मधुशाला रोड, गांधी चौक,मुख्य बाजार मोकबरा रोड, लंबी गली, इस्लामगंज मोड़, मुख्य बाजार होते हुए थाना परिसर पहुंचा. फ्लैग मार्च के दौरान शहर वासियों से रामनवमी और मंगला जुलूस शांति व सौहार्द वातावरण में निकालने की अपील की गयी. साथ ऐसा कोई कार्य ना करें जिससे किसी समुदाय व्यक्ति की भावना को ठेस पहुंचें. एसडीपीओ एस मोहम्मद याकूब ने कहा की पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है. किसी भी स्थिति में कानून व्यवस्था में खिलवाड़ नहीं होने दिया जायेगा.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola