अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई : एसडीपीओ

होली को लेकर बिश्रामपुर थाना में शांति समिति की बैठक
होली को लेकर बिश्रामपुर थाना में शांति समिति की बैठक विश्रामपुर. होली महापर्व को लेकर गुरुवार को विश्रामपुर थाना में शांति समिति की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता थाना प्रभारी ऋषिकेश दुबे ने की.संचालन रेड रोज पब्लिक स्कूल के निदेशक राजन पांडेय ने किया. बैठक में दोनों समुदाय के लोगों ने होली पर्व को शांति पूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया. मुख्य अतिथि एसडीपीओ आलोक टूटी ने कहा कि सोशल मीडिया पर कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट नहीं करें. अफवाह से बचें, कोई भी सूचना पुलिस के साथ साझा करे. थाना प्रभारी ऋषिकेश दुबे ने कहा कि पर्व के दौरान पुलिस असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखेगी.पुलिस गश्त भी बढ़ायी जायेगी. पर्व के नाम पर शांति व्यवस्था भंग करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा. बैठक समाप्ति के बाद सभी लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की अग्रिम शुभकामना दी. मौके पर एएसआइ अखिलेश कुमार, विनोद कुमार,नगर प्रबंधक प्रभात कुमार, पूर्व नप अध्यक्ष देवनारायण सिंह,सांसद प्रतिनिधि अनुज पांडेय,इदरीश हवारी,मनीष कुमार,गोपाल सोनी,बिहारी लाल गुप्ता,सुरेंद्र मेहता,कृष्ण मुरारी सिंह,संजय उपाध्याय,विजय कुमार रवि, देवनाथ यादव,यदुनी राम,कृष्णा सिंह, राजेश मार्शल सहित कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




