छत से गिरकर युवक की मौत
Published by :Akarsh Aniket
Published at :27 Apr 2026 9:57 PM (IST)
विज्ञापन

छत से गिरकर युवक की मौत
विज्ञापन
पाटन. थाना क्षेत्र के विशुनपुरा के 40 वर्षीय सुनील गिरी उर्फ पिंटू गिरी की छत से करने से मौत हो गयी. घटना सोमवार अहले सुबह की बतायी जाती है.परिजनों ने बताया कि पिंटू छत से गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन फानन में किशुनपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच भेज दिया गया. चिकित्सकों ने जांच के बाद पिंटू को मृत घोषित कर दिया. बताया गया कि उसके बड़े भाई अरविंद गिरी की शादी थी. पिंटु के मौत के बाद शादी की खुशी गम में बदल गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




