धर्मदेव राम मेमोरियल फाइनल कप पर गम्हरिया क्रिकेट क्लब का कब्जा

Updated:
विज्ञापन
धर्मदेव राम मेमोरियल फाइनल कप पर गम्हरिया क्रिकेट क्लब का कब्जा

40 रन से गुलबाग टीम को किया पराजित

विज्ञापन

40 रन से गुलबाग टीम को किया पराजित प्रतिनिधि, हुसैनाबाद आदर्श युवा जागृति मंच के तत्वाधान में 18 अप्रैल से चल रहे धर्मदेव राम मेमोरियल नॉक आउट नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन रविवार को फाइनल मैच के साथ हुआ. फाइनल मैच गम्हरिया क्रिकेट क्लब बनाम गुलबाग क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया, इस मुकाबले में गम्हरिया की टीम ने गुलबाग क्रिकेट टीम को 40 रनों से पराजित कर फाइनल कप पर अपना कब्जा जमा लिया, मैन ऑफ द मैच का खिताब गुलबाग टीम के खिलाड़ी एम हंटर को दिया गया. मैन ऑफ दी सीरीज गम्हरिया टीम के खिलाड़ी रिंटू को दिया गया. मैच शुरू होने के पूर्व मुख्य अतिथि के रूप में शामिल अनुमंडल पदाधिकारी गौरांग महतो, विशिष्ट अतिथि पलामू लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी जितेंद्र कुमार पासवान, समाजसेवी चंदन सिंह, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ऊषा देवी, प्रकाश अग्रवाल, पवन अग्रवाल,युवा जागृति मंच के अध्यक्ष सुंदरम अग्रवाल, सचिव पीयूष अग्रवाल अन्य उपस्थिति अतिथियों ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया. गम्हरिया की टीम ने टॉस जीत पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. निर्धारित 14 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाये, वही लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुलबाग टीम ने 13.4 ओवरों में 104रन बनाकर पुरी टीम सिमट गयी, इस तरह गम्हरिया की टीम ने 40रन से मैच जीतकर कप पर कब्जा जमा लिया. मैच में अंपायर की भूमिका में मनोज शर्मा, अफजल खान,नदीम रिज़वी, उद्घोषक के रूप में डॉक्टर आलोक रंजन, सोनी आलम, मिशन रिज़वी, शक्ति सिंह, थे मुख्य अतिथि ने विजेता टीम को कप और 21000 हजार नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया, वही उपविजेता टीम को जितेंद्र पासवान, चंदन सिंह, पीयूष अग्रवाल अन्य उपस्थिति अतिथियों ने कप प्रदान किया और 11 हजार पुरस्कार देकर सम्मानित किया.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola