नशाखुरानी गिरोह का शिकार हुआ युवक, अस्पताल में भर्ती

Published by : VIKASH NATH Updated At : 14 Aug 2025 8:54 PM

विज्ञापन

गुरुवार को मोहम्मदगंज स्टेशन के प्लेटफार्म नबर एक से जपला आरपीएफ ने एक युवक को बेहोशी की हालत में बरामद किया है.

विज्ञापन

फोटो 14 डालपीएच- 2 मोहम्मदगंज. गुरुवार को मोहम्मदगंज स्टेशन के प्लेटफार्म नबर एक से जपला आरपीएफ ने एक युवक को बेहोशी की हालत में बरामद किया है. युवक बेहोशी की हालत में बुधवार की आधी रात से ही पड़ा था. गुरुवार की सुबह हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया. होश आने पर युवक अस्पताल से उठकर भागने लगा था. जिसे जवानों के सहयोग से पकड़ा गया. युवक अपना नाम रोहित राज (पिता विनोद पटवा घर बिहार के सासाराम स्थित नुरनगंज मोहल्ला) है. मिठाई का डब्बा व एक पानी को बोतल घटना स्थल पर पाया गया है. बुधवार की रात्रि में रांची-सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में नशा खुरानी गिरोह की चपेट में आने की संभावना बतायी गयी है. पीड़ित को पूरी तरह होश में नही आने से घटना की विस्तृत जानकारी रेल पुलिस को नहीं मिली है. रेल पुलिस अग्रेतर कार्रवाई की बात कही है. इधर, नशा खुरानी गिरोह से बचने के लिए रेल पुलिस लगतार यात्रियों के बीच जागरूकता अभियान चला रही है. उसके बाद भी ट्रेनों में यात्रियों के साथ इस तरह की घटना रेल पुलिस व यात्रियों के लिये चिंता का विषय बनी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola