तीन तल्ला छत से गिरने से जैप छह के जवान की मौत

Published at :24 Apr 2026 9:38 PM (IST)
विज्ञापन
तीन तल्ला छत से गिरने से जैप छह के जवान की मौत

तीन तल्ला छत से गिरने से जैप छह के जवान की मौत

विज्ञापन

पड़वा. थाना क्षेत्र के सिक्का के जैप छह के जवान यशवंत सिंह का जमशेदपुर में तीन तल्ला छत से गिरने से मौत हो गयी.जानकारी के अनुसार सिक्का के यशवंत सिंह सिंदवाड़ा जमशेदपुर में जैप छह में आरक्षी के पद पर पदस्थापित था.बताया जाता है कि यशवंत सिंह जैप छह के ही एक अधिकारी के घर के छत पर रात्रि में सोया हुआ था. सोने के दौरान ही वह छत से अचानक गिर गया, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. शुक्रवार के सुबह मृतक के पिता बिगावन सिंह सहित अन्य परिजनों के पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया. पोस्टमार्टम के बाद शव का सलामी दिए जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. जैप जवान का शव शुक्रवार के देर रात सिक्का पहुंचेगा. शव पहुंचते ही पूरे गांव में मातम छा गया. परिजनों के अनुसार यशवंत वर्ष 2010 में जैप छह में आरक्षी के पद पर योगदान दिया था.जैप जवान के दो बच्चे, पत्नी व माता-पिता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola