मोबाइल व फल दुकान से 80 हजार नगद व 12 मोबाइल की चोरी

शहर थाना क्षेत्र के सुभाष चौक के पास चोरों ने कई दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया
प्रतिनिधि, मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के सुभाष चौक के पास चोरों ने कई दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया. जानकारी के मुताबिक मां भवानी मोबाइल दुकान से 60 हजार रुपये नगद व 12 कीपैड मोबाइल की चोरी हुई. भुक्तभोगी दुकानदार रितेश कुमार ने बताया कि गुरुवार की रात को दुकान बंद कर वह घर गया था. शुक्रवार की सुबह सात बजे जब वह दुकान खोलने पहुंचा, तो देखा कि दुकान के ऊपर लगे एस्बेस्टस का एंगल टूटा हुआ है. उसे चोरी का अंदेशा हुआ. उसने दुकान खोलकर देखा, तो चोरों ने अंदर घुसकर 12 कीपैड मोबाइल की चोरी कर ली, उसकी कीमत 12 हजार रुपये है. भुक्तभोगी ने बताया कि दुकान के अंदर काउंटर में रखा 50 हजार रुपये भी चोर ले गये. इतना ही नहीं, चोरों ने मिट्टी के दो गुल्लक को तोड़कर उसमें रखा 10 हजार रुपये निकाल लिये. उसने बताया कि पिछले दो माह से वह गुल्लक में प्रतिदिन पैसा रख रहा था. इसी दुकान से सटे फल की दुकान में भी चोरों ने हाथ साफ किया और 19 हजार 500 रुपये नगद की चोरी कर ली. भुक्तभोगी फल दुकानदार मोतीलाल ने बताया कि इस घटना ने उसकी कमर तोड़ दी है. दोनों दुकानदारों ने शहर थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




