स्टेट बार काउंसिल के चुनाव प्रक्रिया के तहत पलामू में 80 प्रतिशत मतदान

Updated:
विज्ञापन
स्टेट बार काउंसिल के चुनाव प्रक्रिया के तहत पलामू में 80 प्रतिशत मतदान

स्टेट बार काउंसिल के चुनाव प्रक्रिया के तहत पलामू में 80 प्रतिशत मतदान

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चुनाव के तहत पलामू जिला अधिवक्ता संघ में गुरुवार को मतदान शांतिपूर्ण और पारदर्शी माहौल में संपन्न हुआ. चुनाव प्रेक्षक सुधीर कुमार और संजय पांडेय की देखरेख में सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हुआ, जो शाम 5 बजे तक चला. शुरुआती दौर में मतदान की गति धीमी रही, लेकिन दोपहर बाद अधिवक्ताओं का उत्साह बढ़ा और बड़ी संख्या में अधिवक्ता मतदान केंद्र पहुंचे. पलामू अधिवक्ता संघ के 761 सदस्यों की सूची तैयार की गई थी, जिनमें से 612 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. मतदान केंद्रों पर अधिवक्ताओं को कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार करते देखा गया. चुनाव पदाधिकारी एवं संघ अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव ने बताया कि मतदान की सुविधा के लिए बेहतर व्यवस्था की गई थी. नौ मतदान केंद्र बनाए गए थे और पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी निगरानी में संपन्न हुई. मतदान समाप्त होने के बाद बैलेट बॉक्स को सील कर चुनाव प्रेक्षकों की देखरेख में स्टेट बार एसोसिएशन को भेजा गया. इस प्रक्रिया में चुनाव समिति के सदस्य प्रदीप सिंह, जावेद अख्तर खान, शशिभूषण दुबे, सुरेंद्र पांडेय, नागेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, त्रिपुरारी तिवारी, संतोष पासवान, धीरेंद्र साव, मनोज कुमार राजन, श्यामबिहारी राय, शैलेंद्र तिवारी, संजय प्रसाद मेहता, आनंद तिवारी, सतीश दुबे, गौरव सिंह, नसीमुद्दीन खान और जनार्दन प्रसाद सिंह सक्रिय रहे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola