11.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

बिरसा समाधि स्थल में राज्यपाल, सीएम ने श्रद्धासुमन अर्पित किये

बिरसा समाधि स्थल में राज्यपाल, सीएम ने श्रद्धासुमन अर्पित कियेफोटो संवाददाता, रांचीभगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कोकर स्थित समाधि स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित किये. इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने देश के लिए अपना बलिदान दिया़ यह उनके बलिदान के लिए […]

बिरसा समाधि स्थल में राज्यपाल, सीएम ने श्रद्धासुमन अर्पित कियेफोटो संवाददाता, रांचीभगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कोकर स्थित समाधि स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित किये. इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने देश के लिए अपना बलिदान दिया़ यह उनके बलिदान के लिए श्रद्धासुमन अर्पित करने व उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लेने का अवसर है़ भगवान बिरसा, चांद भैरव, बाबा तिलका मांझी, नीलांबर-पीतांबर जैसे लोगों ने झारखंड को बनाया है, इसके लिए अपनी कुरबानी दी है, उन्हें स्मरण रखे़ं मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने शोषण मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त और भयमुक्त समाज की परिकल्पना की थी़ इस कल्पना को साकार करने के लिए हमें प्रण करने की आवश्यकता है़ नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि राज्य विकास की राह पर चल चुका है, यह अब पीछे मुड़ कर नहीं देखेगा़ इस राह में हर व्यक्ति की सहभागिता जरूरी है़ मौके पर नगर आयुक्त प्रशांत कुमार, डीसी मनोज कुमार, एसएसपी प्रभात कुमार मौजूद थे़वीरों का राज्य है झारखंडनेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड वीरों का राज्य ह़ै राज्य का गठन इसलिए हुआ ताकि यह आगे बढ़े़ एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा के वंशजों और सभी आदिवासियों व मूलवासियों को अागे बढ़ाया जाये़ भगवान बिरसा ने जिन सवालों की लड़ाई लड़ी, उस दिशा में काम होना चाहिए़ मौके पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष महुआ माजी, विनोद पांडेय, अंतु तिर्की व अन्य उपस्थित थे़मेयर, कई विधायक भी पहुंचेसमाधि स्थल में श्रद्धासुमन अर्पित करनेवालों में खेल मंत्री अमर कुमार बाउरी, मेयर आशा लकड़ा, मांडर की विधायक गंगोत्री कुजूर, कांके विधायक डॉ जीतू चरण राम, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, आंदोलनकारी चिन्हितीकरण आयोग के सुनील फकीरा कच्छप, जयप्रकाश भल्ला, कुरमाली भाषा परिषद के डॉ राजाराम महतो शामिल थे़ बिरसा मुंडा को हूल जोहारमाले व एपवा कार्यकर्ताओं ने समाधि स्थल पर ‘बिरसा मुंडा को हूल जोहार’ और ‘बिरसा के अरमानों को मंजिल तक पहुंचाएंगे’ के नारे लगाये़ माले के जिला सचिव भुवनेश्वर केवट ने कहा कि राज्य में सांप्रदायिक सौहार्द कम हो रहा है़ सांप्रदायिक सौहार्द बढ़ाना भगवान बिरसा के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी़ सुदामा खलखो, मादी मुंडा, काली मुंडा, एपवा की शांति सेन, एलिस एक्का, लूसी नाग व अन्य मौजूद थे़ससनदिरि में तेल, पानी, चावल अर्पित कियामुंडा समाज विकास समिति की पूनम सिंह पूर्ति, डॉ सुभाष चंद्र मुंडा, प्रो सत्यनारायण मुंडा, बुद्धराम मुंडा, गुरुचरण सिंह मुंडा व अन्य ने समाधि स्थल की ससनदिरि में तेल, पानी, चावल व फल-फूल अर्पित किये़ केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष फूलचंद तिर्की, बलकू उरांव, निर्मल पाहन, मुन्ना टोप्पो, निरंजना हेरेंज टोप्पो, रूपचंद केवट, कृष्णकांत टोप्पो, शोभा कच्छप, नीरा टोप्पो, सरना प्रार्थना सभा के रंथू उरांव ने भी पुष्प अर्पित किये़

Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel