35.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

ओके…पंचायत चुनाव में उतरे हैं कई दग्गिज

अोके…पंचायत चुनाव में उतरे हैं कई दिग्गजकैप्सन– (1) वरीय राजनीतिज्ञ संजय सिंह (2) भाजपा जिला उपाध्यक्ष धर्मदेव सिंह यादव (3) विधायक प्रतिनिधि मनोज सिंह (4) भाजपा नेता विजय रविदास (5) भाजपा नावाबजार प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना पांडेय.विश्रामपुर (पलामू). विश्रामपुर अंचल में चुनाव प्रचार जोर पकड़ लिया है. प्रत्याशियों का जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है. विश्रामपुर […]

अोके…पंचायत चुनाव में उतरे हैं कई दिग्गजकैप्सन– (1) वरीय राजनीतिज्ञ संजय सिंह (2) भाजपा जिला उपाध्यक्ष धर्मदेव सिंह यादव (3) विधायक प्रतिनिधि मनोज सिंह (4) भाजपा नेता विजय रविदास (5) भाजपा नावाबजार प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना पांडेय.विश्रामपुर (पलामू). विश्रामपुर अंचल में चुनाव प्रचार जोर पकड़ लिया है. प्रत्याशियों का जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है. विश्रामपुर अंचल के उंटारी रोड प्रखंड में प्रथम चरण में चुनाव होगा. वहीं नावाबाजार में द्वितीय, विश्रामपुर व पांडू प्रखंड में अंतिम चरण में चुनाव होना है. इस बार पंचायत चुनाव में कई राजनीतिक दिग्गज भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. कई ने तो पत्नी व सगे-संबंधियों को चुनाव मैदान में उतारा है. जिससे मुकाबला रोचक हो गया है. वरीय राजनीतिक कार्यकर्ता सह समाजसेवी संजय सिंह अपने गृह पंचायत पंजरीकलां से मुखिया पद पर चुनाव लड़ रहे हैं. वह 1990 से राजनीति में सक्रिय हैं. श्री सिंह एकीकृत विश्रामपुर प्रखंड भाजयुमो अध्यक्ष व भाजपा प्रखंड अध्यक्ष रह चुके हैं. झाविमो बनने पर वे बाबूलाल मरांडी के साथ चले गये व प्रथम जिला सह संयोजक बने. उसके बाद युवा झाविमो जिलाध्यक्ष भी बने. बाद में श्री मरांडी ने उन्हें केंद्रीय कार्यसमिति में शामिल किया. बाद में वैचारिक मतभेद के बाद उन्होंने झाविमो छोड़ दिया. वर्तमान में वे किसी राजनीतिक दल के सदस्य नहीं हैं. पंचायत चुनाव का परिणाम उनका राजनीतिक दशा व दिशा तय करेगा. पंजरीकलां पंचायत से ही वर्तमान जिला परिषद सदस्य प्रभुनाथ दुबे भी मुखिया का चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं भाजपा प्रखंड अध्यक्ष कुश कुमार ओझा अपनी पत्नी को इसी पंचायत से पंसस का चुनाव लड़वा रहे हैं. वरीय युवा भाजपा नेता विजय रविदास विश्रामपुर से जिप प्रत्याशी के पद पर चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं पांडू से भाजपा के जिला उपाध्यक्ष धर्मदेव सिंह यादव, पांडू प्रखंड प्रमुख अनूप गुप्ता व राजेश्वर शर्मा भी जिला परिषद का का चुनाव लड़ रहे हैं. उंटारी रोड प्रखंड से वर्तमान जिप सदस्य अरविंद कुमार सिंह के अलावा विधायक प्रतिनिधि मनोज सिंह भी चुनाव मैदान में डटे हुए हैं. नावाबाजार भाजपा प्रखंड अध्यक्ष रामनिवास पांडेय उर्फ मुन्ना पांडेय भी गृह पंचायत बसना से मुखिया का चुनाव लड़ रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें