24.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

गायत्री जयंती सह गंगा दशहरा पर्व आज

मेदिनीनगर. अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा 28 मई को गायत्री जयंती सह गंगा दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जायेगा. इस अवसर पर गायत्री शक्ति पीठ सुदना, विभिन्न प्रज्ञा मंडलों व महिला मंडलों में कई कार्यक्रम होंगे. गायत्री शक्ति पीठ सुदना में शाम सात बजे वाचनालय का उदघाटन किया गया. यह जानकारी गायत्री परिवार के पलामू […]

मेदिनीनगर. अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा 28 मई को गायत्री जयंती सह गंगा दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जायेगा. इस अवसर पर गायत्री शक्ति पीठ सुदना, विभिन्न प्रज्ञा मंडलों व महिला मंडलों में कई कार्यक्रम होंगे. गायत्री शक्ति पीठ सुदना में शाम सात बजे वाचनालय का उदघाटन किया गया. यह जानकारी गायत्री परिवार के पलामू उपजोन संगठन प्रभारी कृष्णकिशोर सहाय ने दी. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गयी है. तय कार्यक्रम के अनुसार सुबह पांच से सात बजे तक गायत्री शक्ति पीठ सुदना से प्रभातफेरी निकाली जायेगी. जलपान के बाद नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक जप व साधना होगा. शाम चार बजे से छह बजे तक दीप यज्ञ किया जायेगा.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें