14.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

भाजपा ने धरना दिया

पांडु(पलामू) : 18सूत्री मांगों को लेकर पांडु भाजपा ने प्रखंड कार्यालय के परिसर के समक्ष धरना दिया. इसकी अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह व संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष धर्मदेव सिंह यादव ने किया. इस मौके पर भाजपा महिला मोरचा के प्रदेश कोषाध्यक्ष संध्या सिंह ने कहा कि बारिश नहीं होने से इलाके में अकाल […]

पांडु(पलामू) : 18सूत्री मांगों को लेकर पांडु भाजपा ने प्रखंड कार्यालय के परिसर के समक्ष धरना दिया. इसकी अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष धर्मदेव सिंह यादव ने किया.

इस मौके पर भाजपा महिला मोरचा के प्रदेश कोषाध्यक्ष संध्या सिंह ने कहा कि बारिश नहीं होने से इलाके में अकाल की स्थिति बन गयी है. लेकिन सत्ता पर बैठे लोगों को इसकी चिंता नहीं है. किसान की स्थिति लगातार दयनीय होते जा रही है. लेकिन सरकार में शामिल दल के लोग केवल बयान बाजी कर रहे हैं.

किसानों की समस्या दूर कैसे हो, इस पर विचार नहीं हो रहा है. पार्टी के जिला महामंत्री विजय ओझा ने कहा कि किसानों की समस्या को लेकर पार्टी ने आंदोलन शुरू कर दिया है. जब तक इलाके को अकाल क्षेत्र घोषित कर राहत कार्य नहीं चलाया जाता है, तब तक पार्टी का आंदोलन जारी रहेगा.

जिला उपाध्यक्ष धर्मदेव सिंह यादव ने कहा कि बंद पड़े सिंचाई योजना पर काम शुरू हो, इसके लिए आंदोलन तेज किया जायेगा. मंडल अध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह ने कहा कि भाजपा किसानों के साथ है. मौके पर संजय कुमार गुप्ता, राकेश कुमार पांडेय, सुखदेव राम, शंभु शरण सिंह, महेंद्र प्रसाद साहु, उदय पाल, धर्मेंद्र सिंह, सुदर्शन सिंह आदि मौजूद थे.

Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel