मेदिनीनगर. गायत्री परिवार द्वारा पाटन प्रखंड के अलगडीहा में तीन दिवसीय गायत्री महायज्ञ सह मूर्ति स्थापना समारोह का आयोजन किया गया है. यह जानकारी गायत्री परिवार के पलामू उप जोन प्रभारी शिवशंकर सिंह ने दी. उन्होंने ने बताया कि 26 मार्च से ही महायज्ञ शुरू होगा. इसका समापन 28 मार्च को होगा. 26 मार्च की सुबह आठ बजे कलश यात्रा निकाली जायेगी. शाम सात बजे से गायत्री पूजन व प्रज्ञा पुराण कथा होगी. 27 मार्च को सुबह छह बजे से ध्यान, जप,योग, प्राणायाम आठ बजे से देवपूजन व गायत्री महायज्ञ तथा शाम सात बजे से प्रज्ञा पुराण व श्रीराम कथा होगी. 28 मार्च को सुबह आठ बजे से मूर्ति स्थापना गायत्री यज्ञ तथा शाम सात बजे से श्रीराम कथा, दीप यज्ञ के साथ पूर्णआहुति होगी. इसमें शांतिकुंज हरिद्वार से शांति बहन के नेतृत्व में टोली के सदस्य के भाग लेंगे.
BREAKING NEWS
गायत्री महायज्ञ 26 से
मेदिनीनगर. गायत्री परिवार द्वारा पाटन प्रखंड के अलगडीहा में तीन दिवसीय गायत्री महायज्ञ सह मूर्ति स्थापना समारोह का आयोजन किया गया है. यह जानकारी गायत्री परिवार के पलामू उप जोन प्रभारी शिवशंकर सिंह ने दी. उन्होंने ने बताया कि 26 मार्च से ही महायज्ञ शुरू होगा. इसका समापन 28 मार्च को होगा. 26 मार्च की […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement