मासिक लोक अदालत में 287 मामलों का निपटारा

व्यवहार न्यायालय परिसर में एनआइएक्ट, मेट्रोमोनियल स्पेशल लोक अदालत व मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया.
मेदिनीनगर. झालसा के निर्देश व प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश नीरज कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में एनआइएक्ट, मेट्रोमोनियल स्पेशल लोक अदालत व मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया. सुलह समझौते के आधार पर 287 मामले का निपटारा किया गया. जबकि 52 लाख 74 हजार 243 रुपए का मामला सेटल किया गया. लोक अदालत में मामले निस्तारण के लिए 11 पीठों का गठन किया गया था. इस संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अर्पित श्रीवास्तव ने बताया कि कोर्ट में लंबित 287 मामले का निपटारा किया गया. जिसके तहत एनआइएक्ट के 79 मामले, मेट्रीमोनियल के कोर्ट में चल रहे 50 मामले व प्री लिटीगेशन के 134 मामले, विद्युत विभाग के नौ मामले व स्थायी लोक अदालत के दो मामलों का निपटारा किया गया. मौके पर कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश संजीव कुमार दास, एडीजे विनोद कुमार सिंह, अखिलेश कुमार, सीजेएम आनंद सिंह, सिविल जज सीनियर डिवीजन, रीतू कुजूर, सिविल जज जूनियर डिवीजन अमित आकाश सिंहा, जेएम रश्मि चंदेल, समीरा खान, रेलवे जेएम प्रज्ञेश निगम, स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता, सदर एसडीएम सुलोचना मीना, लीगल एड डिफेंस काउंसिल के चीफ अमिताभ चंद्र सिंह, डिप्टी चीफ संतोष कुमार पांडेय, असिस्टेंट वीर विक्रम वक्सराय, पुष्कर राज, नीतू सिंह, वीणा मिश्रा, सतीश कुमार दुबे, कुमार शिवाजी सिंह, छाया सिंह, संजय कुमार सिंहा, स्थायी लोक अदालत के सदस्य महिमा श्रीवास्तव, पीएलवी मुनेश्वर राम सहित दर्जनों अधिवक्ता व कर्मी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










