106 गांवों तक फोर जी सेवा के साथ मार्च 2027 तक लगेंगे 14 नये मोबाइल टावर : वीडी राम

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 06 Jun 2026 9:19 PM

विज्ञापन

106 गांवों तक फोर जी सेवा के साथ मार्च 2027 तक लगेंगे 14 नये मोबाइल टावर : वीडी राम

विज्ञापन

प्रतिनिधि : मेदिनीनगर पलामू संसदीय क्षेत्र में 4जी नेटवर्क विस्तार ग्रामीण डिजिटल कनेक्टिविटी के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है. सांसद वीडी राम ने बताया कि भारत सरकार के दूरसंचार विभाग के अंतर्गत डिजिटल भारत निधि (डीबीएन) से वित्तपोषित परियोजना के तहत बीएसएनएल द्वारा तेजी से काम किया जा रहा है. वर्तमान में 66 मोबाइल टावरों का संचालन शुरू हो चुका है, जिससे 106 गांवों को 4जी मोबाइल नेटवर्क की सुविधा मिल रही है. सांसद ने यह भी बताया कि शेष नेटवर्क-वंचित इलाकों को जोड़ने के लिए 14 अतिरिक्त मोबाइल टावर लगाने की योजना है. मार्च 2027 तक सभी प्रस्तावित टावर कार्य करना शुरू कर देंगे. इससे गढ़वा जिले के सुदूर ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों में निर्बाध मोबाइल कनेक्टिविटी सुनिश्चित होगी.

सांसद के निजी सचिव अलख दुबे ने कहा कि यह उपलब्धि सांसद वीडी राम के अथक प्रयासों का परिणाम है. इस पहल से शिक्षा, स्वास्थ्य, ई-गवर्नेंस और स्थानीय व्यापार को डिजिटल माध्यम से नयी गति मिलेगी. ग्रामीण युवाओं को ऑनलाइन शिक्षा और रोजगार के अवसरों तक पहुंच आसान होगी, वहीं किसानों को भी डिजिटल प्लेटफॉर्म से बाजार और सरकारी योजनाओं की जानकारी मिल सकेगी.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola