अंधविश्वास में पति की चढ़ा दी बलि!

Updated:
विज्ञापन

चैनपुर(पलामू) : चैनपुर थाना क्षेत्र के रैनीबांध के पास से सोमवार रात सिर कटी लाश बरामद हुई. मृतक की पहचान चैनपुर के गुरहा गांव निवासी दशरथ साव के रूप में की गयी. पुलिस की जांच में पता चला कि दशरथ की पत्नी बसंती देवी ने ही अंधविश्वास में उसकी बलि चढ़ा दी. पुलिस ने बसंती […]

विज्ञापन

चैनपुर(पलामू) : चैनपुर थाना क्षेत्र के रैनीबांध के पास से सोमवार रात सिर कटी लाश बरामद हुई. मृतक की पहचान चैनपुर के गुरहा गांव निवासी दशरथ साव के रूप में की गयी. पुलिस की जांच में पता चला कि दशरथ की पत्नी बसंती देवी ने ही अंधविश्वास में उसकी बलि चढ़ा दी. पुलिस ने बसंती को गिरफ्तार कर लिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

उसने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है. साथ ही बताया कि हत्याकांड में उसके मामा और भाई भी शामिल थे. दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. चैनपुर थाना प्रभारी सुनीत कुमार ने बताया बसंती देवी घर में ही झाड़-फूंक करती थी. उसका पति दशरथ साव इसे पसंद नहीं करता था. इससे नाराज पत्नी ने उसकी बलि चढ़ा दी.

दशरथ के पुत्र सोनू ने बताया कि रविवार रात वह अपने पिता के साथ सोया था. सुबह जागा, तो देखा कि वह घर पर नहीं हैं. दशरथ के बड़े भाई जीतन साव ने भी हत्या के लिए उसकी पत्नी को ही दोषी बताया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola